Parle Industries Ltd Share Price: एक वीडियो और बदल गई निवेशकों की किस्मत! PM मोदी-मेलोनी क्लिप ने इस शेयर को बनाया बाजार का स्टार, लगातार दूसरे दिन जोरदार उछाल

Ads

Parle Industries Ltd Share Price: पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के वायरल वीडियो के बाद पारले इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार दूसरे दिन करीब 5% की तेजी दर्ज की गई। सोशल मीडिया ट्रेंड और नाम की समानता से निवेशकों ने खरीदारी बढ़ाई। हालांकि कंपनी का किसी प्रोडक्ट या टॉफी से कोई संबंध नहीं है। (BOM: 532911)

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 01:42 PM IST

(Parle Industries Ltd Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • मोदी–मेलोनी वायरल वीडियो से बना ‘मेलोडी’ ट्रेंड।
  • पारले इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार दूसरे दिन 5% की तेजी।
  • शेयर ₹5.51 के स्तर पर पहुंचा।

नई दिल्ली: Parle Industries Ltd Share Price: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का असर शेयर बाजार तक पहुंच गया है और इसका फायदा पारले इंडस्ट्रीज के शेयर को मिला। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वायरल क्लिप के बाद इस कंपनी के शेयर में लगातार दूसरे दिन 5% की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तेजी के चलते शेयर 5.51 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। अब दिलचस्प बात यह है कि यह उछाल कंपनी के किसी बिजनेस अपडेट की वजह से नहीं आई बल्कि सोशल मीडिया ट्रेंड के कारण आया है।

वायरल वीडियो से बना ‘मेलोडी’ ट्रेंड

यह वायरल वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान का है। क्लिप में जॉर्जिया मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं कि पीएम मोदी ने उन्हें एक ‘मेलोडी’ नाम की टॉफी गिफ्ट की। इसके जवाब में पीएम मोदी का ‘Melody‘ शब्द बोलना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस बातचीत और नामों के मेल (मोदी + मेलोनी = मेलोडी) ने इंटरनेट पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया। जिसे लोगों ने तेजी से शेयर और मीम्स में बदल दिया।

निवेशकों की खरीदारी से बढ़ा शेयर

सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड के बाद कई छोटे निवेशकों ने बिना पूरी जानकारी के पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने शुरू कर दिए। निवेशकों की बढ़ी हुई मांग के कारण शेयर में लगातार दूसरे दिन 5% की तेजी आ गई। ट्रेडिंग के दौरान यह स्टॉक अपर सर्किट पर भी पहुंच गया। बाजार में अचानक आई इस खरीदारी ने शेयर को चर्चा में ला दिया। हालांकि इसके पीछे कोई मजबूत कंपनी फंडामेंटल वजह नहीं थी।

पारले इंडस्ट्रीज और पारले प्रोडक्ट्स अलग कंपनियां

यहां सबसे बड़ी बात यह है कि पारले इंडस्ट्रीज का मेलोडी टॉफी या पारले-जी बिस्कुट से कोई संबंध नहीं है। लोग अक्सर इसे पारले प्रोडक्ट्स से जोड़ देते हैं। लेकिन दोनों कंपनियां पूरी तरह अलग हैं। पारले प्रोडक्ट्स एक प्राइवेट कंपनी है जो बिस्कुट और टॉफी बनाती है और शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है। जबकि पारले इंडस्ट्रीज एक अलग पब्लिक कंपनी है।

Parle Industries Ltd – शेयर अपडेट (21 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी का नाम Parle Industries Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 5.51
बदलाव +₹0.26 (+4.95%)
समय 21 मई, 1:08 PM IST
ओपन ₹ 5.51
हाई ₹ 5.51
लो ₹ 5.51
मार्केट कैप ₹26.91 करोड़
P/E रेशियो 50.09
52 सप्ताह का उच्चतम ₹ 17.44
52 सप्ताह का न्यूनतम ₹ 4.11
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

कंपनी का असली कारोबार

पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना 1983 में हुई थी और यह कंपनी मुख्य रूप से रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और पेपर वेस्ट रिसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है। यह कोई फूड या कन्फेक्शनरी कंपनी नहीं है। 21 मई 2026 को इसके शेयर में 4.95% की बढ़त दर्ज हुई और यह 5.51 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सोशल मीडिया ट्रेंड के कारण आई यह तेजी निवेशकों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

पारले इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी क्यों आई?

सोशल मीडिया पर मोदी-मेलोनी वायरल वीडियो और ‘मेलोडी’ ट्रेंड के कारण निवेशकों की खरीदारी बढ़ी।

शेयर में कितनी तेजी दर्ज हुई?

लगातार दूसरे दिन करीब 5% की तेजी देखने को मिली और शेयर ₹5.51 तक पहुंच गया।

क्या पारले इंडस्ट्रीज का मेलोडी टॉफी से संबंध है?

नहीं, कंपनी का मेलोडी टॉफी या पारले प्रोडक्ट्स से कोई संबंध नहीं है।

पारले इंडस्ट्रीज का असली बिजनेस क्या है?

यह कंपनी रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और पेपर वेस्ट रिसाइक्लिंग में काम करती है।