भोपाल। Digvijay Singh Latest News मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मानहानि मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही अगली सुनवाई में कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का सख्त आदेश दिया है।
Digvijay Singh Latest News मामला व्यापमं कांड से जुड़ा है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा (वीडी शर्मा) पर कथित तौर पर झूठे आरोप लगाए थे। इसके बाद वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह के कोर्ट में पेश नहीं होने पर अदालत ने नाराजगी जताई और उन पर जुर्माना लगाया। कोर्ट ने अगली सुनवाई में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें