Siemens Energy Stock Listing: सीमेंस एनर्जी की धांसू एंट्री! लिस्टिंग के साथ ही 23% की जबरदस्त उछाल, जानिए आगे क्या करें निवेशक?
Siemens Energy Stock Listing: सीमेंस एनर्जी की धांसू एंट्री! लिस्टिंग के साथ ही 23% की जबरदस्त उछाल, जानिए आगे क्या करें निवेशक?

(Siemens Energy Stock Listing, Image Credit: IBC24 News Customize)
- Siemens Energy ने 2,840 रुपये पर की जोरदार लिस्टिंग।
- NSE और BSE दोनों पर लगा 5% अपर सर्किट।
- Jefferies ने दी मजबूत ग्रोथ और रिटर्न की भविष्यवाणी।
Siemens Energy Stock Listing: डिमर्जर के बाद पहली बार बाजार में कदम रखते ही Siemens Energy के स्टॉक्स ने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है। 19 जून को NSE पर यह शेयर 2,840 रुपये के मूल्य पर लिस्ट हुआ, जो इसके डिमर्जर मूल्य 2,350 रुपये से काफी ऊपर था। लिस्टिंग के तुरंत बाद इसमें 5% का अपर सर्किट लगा और यह तेजी से चढ़कर 2,982 रुपये तक पहुंच गया।
एनएसई और बीएसई पर शानदार प्रदर्शन
फिलहाल एनएसई पर यह शेयर करीब 2,934 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो लगभग 18.63% की तेजी को दर्शाता है। वहीं, दूसरी ओर बीएसई पर भी शेयर की शुरुआत 2,850 रुपये से हुई और यह 5% की ऊपरी सीमा को पार करते हुए 2,992 रुपये तक उछल गया। बीएसई पर इसने 23% की उछाल दर्ज की, जिससे यह निवेशकों के लिए शानदार डेब्यू साबित हुआ।
क्या कार्य करती है Siemens Energy?
Siemens Energy का मुख्य फोकस पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेक्टर पर है। यह कंपनी 7 अप्रैल को Siemens India से डिमर्जर के बाद एक स्वतंत्र इकाई बनी थी। ब्रोकरेज फर्म Jefferies का मानना है कि यह देश की सबसे बड़ी लिस्टेड T&D इक्विपमेंट कंपनी बनने की ओर अग्रसर है।
एक्सपर्ट्स की राय
Jefferies के मुताबिक, Siemens Energy की ग्रोथ संभावनाएं काफी मजबूत हैं। हिताची एनर्जी और GE Vernova जैसी कंपनियां अभी FY27 के अनुमानित मुनाफा पर 66x और 54x P/E मल्टीपल्स पर ट्रेड कर रही हैं। Jefferies का कहना है कि Siemens Energy अगले तीन सालों (FY24-FY27) में 40% की CAGR से EPS ग्रोथ करने का अनुमान है, जो इसके मजबूत ऑर्डर बुक और ऑपरेशनल एफिशिएंसी का परिणाम होगा।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 19 जून 2025 को NSE और BSE पर कंपनी के शेयर लिस्ट हुए।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Siemens Energy Stock Listing: Great entry of Siemens Energy! Tremendous jump of 23% with listing, know what investors should do next?
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm