(Stock Market 21 May 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market 21 May 2026 in India: लगातार दबाव में चल रहे घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती के शुरुआत देखने को मिल सकती है। सुबह करीब 7.15 बजे गिफ्ट निफ्टी 0.59 फीसदी तेजी के साथ 23,804 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि आज बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। हालांकि निवेशकों की नजर वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतों पर भी बनी रहेगी। जो आगे बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में फिलहाल सतर्कता का माहौल बना रह सकता है। इसकी मुख्य वजह कमजोर होता रुपया, ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतें और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी है। ब्रेंट क्रूड करीब 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। जिससे महंगाई और आयात लागत बढ़ने की चिंता बढ़ी है। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी से विदेशी निवेशकों का रुझान भी प्रभावित हो सकता है। इन कारणों से बाजार का सेंटिमेंट दबाव में बना हुआ है।
आज कई बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी जिसके चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। ITC, एलआईसी, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, नायका, ऑरोबिंदो फार्मा, गेल इंडिया, होनासा कंज्यूमर, बिकाजी फूड्स, इमामी, JSW सीमेंट, मैक्स हेल्थकेयर, प्रेस्टीज एस्टेट्स और सन टीवी नेटवर्क जैसी कंपनियां आज रिजल्ट पेश करेंगी।
अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 36 फीसदी बढ़कर 529 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया और टीमलीज सर्विसेज ने भी बेहतर नतीजे पेश किए हैं। दूसरी ओर Sammaan कैपिटल को भारी नुकसान हुआ है और उसका घाटा बढ़कर 8,101 करोड़ रुपये पहुंच गया। व्हर्लपूल ऑफ इंडिया और जुबिलेंट फूडवर्क्स के मुनाफे में भी गिरावट दर्ज की गई है। JK लक्ष्मी सीमेंट का लाभ भी कमजोर रहा हालांकि कंपनी की आय में मामूली बढ़त देखने को मिली।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी RISE Worldwide ने भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देने के लिए मेजर लीग बेसबॉल के साथ साझेदारी की है। वहीं RVNL को ईस्ट कोस्ट रेलवे का 164 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। जेके सीमेंट को आंध्रप्रदेश में लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए माइनिंग लीज का आशय पत्र मिला है। इसके अलावा आदित्य बिड़ला कैपिटल ने 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी है। HG Infra Engineering ने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर स्पष्टता मिलने तक उन्हें ऑर्डर बुक में शामिल नहीं करने का फैसला किया है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।