Madhya Pradesh Weather Update : नौतपा शुरू होने से पहले ही इस राज्य में फूटा गर्मी का बम, टूट गए रिकॉर्ड! 7 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

Madhya Pradesh में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने हालात गंभीर कर दिए हैं। खजुराहो में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Madhya Pradesh Weather Update : नौतपा शुरू होने से पहले ही इस राज्य में फूटा गर्मी का बम, टूट गए रिकॉर्ड! 7 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Update / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 21, 2026 / 11:03 am IST
Published Date: May 21, 2026 8:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • खजुराहो में तापमान 47.4°C तक पहुंचा
  • कई जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी
  • नौतपा शुरू होने से पहले ही बढ़ी भीषण गर्मी

भोपाल : Madhya Pradesh Weather Update मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ते हुए 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन का सबसे अत्यधिक तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया है, जहां पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में हीटवेव का एलर्ट जारी किया है।

Khajuraho highest temperature 16 जिलों में 44 डिग्री सेल्सियस के पर पहुंचापारा

प्रदेश भर में करीब 16 जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है । मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भोपाल सहित अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

Nautapa 2026 Temperature MP हीटवेव से बचने के सभी उपाय अपनाएं

आपकों बता दें की बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और हीटवेव से बचने के सभी उपाय अपनाएं। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.