Stock Market Today: सुबह-सुबह शेयर बाजार का बदला मूड! गिफ्ट निफ्टी का सकारात्मक संकेत, अब इन शेयरों पर टिकी निगाहें

Ads

Stock Market Today: आज घरेलू शेयर बाजार में गिफ्ट निफ्टी की तेजी से मजबूतद शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। वहीं निवेशकों की नजर कोर सेक्टर के आंकड़ों और कंपनियों के वित्तीय अपडेट पर रहेगी। आज वारी एनर्जीज, हिंदुस्तान कॉपर समेत कई शेयरों में अच्छी गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 08:43 AM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 08:49 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में 0.28% की तेजी।
  • Waaree Energies को 2 GW का सोलर ऑर्डर।
  • GRSE ने ₹2,896 करोड़ का बजट मंजूर किया।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: सोमवार को तेजी के बाद अब मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत उछाल के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.28% बढ़कर 23,504.50 पर कारोबार करता दिखा। बाजार की आगे की चाल तय करने में कोर सेक्टर के आंकड़े, कच्चे तेल की कीमतें और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड अहम रहेंगे। तो जानते हैं कि आज किन-किन शेयरों में अच्छी गतिविधियां देखने को मिलेगी।

इन कंपनियों के नतीजों पर नजर

Lumino Industries का मुनाफा 32.4% बढ़कर 40.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 19.3% बढ़कर 521.4 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं Augmont Enterprises का मुनाफा 15.3% घटकर 57.7 करोड़ रुपये रहा, हालांकि रेवेन्यू 30.2% बढ़ा। Symbiotec Pharmalab का मुनाफा 53% गिरकर 14.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 7.4% बढ़ा। Waaree Energies को एक प्रमुख सोलर डेवलपर से 2 GW सोलर मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

GRSE, Lloyds Metals और Hindustan Copper फोकस में

Garden Reach Shipbuilders & Engineers के बोर्ड ने रायचक में ग्रीनफील्ड शिपयार्ड के लिए 2,896 करोड़ रुपये के कैपिटल बजट (Stock Market Today) को मंजूरी दी है। Lloyds Metals NCD जारी कर 1,550 करोड़ रुपये जुटाएगी और DRI क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश करेगी। Hindustan Copper अगले 5-6 वर्षों में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का कैपिटल निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी घरेलू उत्पादन बढ़ाने और नई कॉपर खदानों पर भी काम कर रही है।

बैंकिंग और अन्य शेयरों के अपडेट

Suryoday Small Finance Bank के बोर्ड ने 400 करोड़ रुपये तक के NCD इश्यू को मंजूरी दी है। Wheels India ने 1,461 रुपये के इश्यू प्राइस पर 12.3 लाख शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी। Edelweiss Financial Services NCD के जरिए 300 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। वहीं दूसरी ओर पतंजलि फूड्स के एक सनरिच सनफ्लावर ऑयल बैच की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने रोक लगाई है। कैनरा बैंक को Basel III AT1 बॉन्ड की एनएसई डेट (Stock Market Today) लिस्टिंग की मंजूरी मिली है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रहने की उम्मीद है?

GIFT Nifty में तेजी के चलते बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत हैं।

Waaree Energies क्यों फोकस में है?

कंपनी को 2 GW सोलर मॉड्यूल सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है।

Hindustan Copper का क्या प्लान है?

कंपनी अगले 5-6 वर्षों में ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने की योजना बना रही है।

GRSE ने क्या बड़ा फैसला लिया है?

कंपनी ने रायचक में ग्रीनफील्ड शिपयार्ड के लिए ₹2,896 करोड़ का कैपिटल बजट मंजूर किया है।