Raipur Crime News: रायपुर में BJP पार्षद की कार पर पथराव, 2 बाइक सवार युवकों ने किया हमला, मचा हड़कंप

Ads

Raipur Crime News: रायपुर में BJP पार्षद की कार पर पथराव, 2 बाइक सवार युवकों ने किया हमला, मचा हड़कंप

Raipur Crime News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बीजेपी पार्षद पर हमला
  • कार पर गया पत्थर फेंका
  • अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू

रायपुर: Raipur Crime News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बदमाश कई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने बीजेपी पार्षद (Attack on BJP councillor) को निशाना बनाया है। बीजेपी पार्षद और जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार (Attack on Parshad Pritam Sahu Car) पर देर रात पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पार्षद की कार का पीछा किया और मौका देखकर पत्थर से हमला कर दिया।

कार रुकवाकर मारा पत्थर

Raipur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी पार्षद प्रीतम ठाकुर अपनी कार से परिवार के साथ गणेश देखने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास उनकी कार को रुकवाकर दोनों युवकों ने पत्थर मार दिया।

आमापारा इलाके में दोनों बाइक सवारों हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि इससे पहले आमापारा इलाके में दोनों बाइक सवारों से ढंग से बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पार्षद ने दोनों युवकों को आजाद चौक थाना पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन दोनों युवक नशे में होने की वजह से पुलिस ने उन्हें कुछ ही देर बाद छोड़ दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने पार्षद की कार का पीछा किया और अंधेरा होने पर कार पर पथराव कर दिया।

कोतवाली पहुंचकर पार्षद ने दर्ज कराई FIR

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, वारदात के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।पार्षद प्रीतम ठाकुर ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमला किस पर हुआ?

बीजेपी पार्षद और जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर पर।

हमला कब और कहाँ हुआ?

देर रात बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास।

हमलावर कौन थे?

दो अज्ञात बाइक सवार युवक।