Stock Market Update 11 June: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने किया इशारा, शेयर बाजार में उछाल तय?
Stock Market Update 11 June: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने किया इशारा, शेयर बाजार में उछाल तय?

(Stock Market Update 11 June, Image Credit: IBC24 News Customize)
- गिफ्ट निफ्टी में दिख रही है हल्की तेजी
- एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक माहौल
- आज भारतीय बाजार की शुरुआत रह सकती है सकारात्मक
Stock Market Update 11 June: आज का दिन भारतीय शेयर बाजारों के लिए पॉजिटिव संकेत लेकर आया है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैंश सेगमेंट में खरीदारी की है और उनकी नेट शॉर्ट पोजिशन में भी कुछ कमी आई है। इसके अलावा, गिफ्ट निफ्टी में भी मामूली बढ़त देखने को मिली है, जो आज के सत्र की अच्छी शुरुआत की ओर संकेत कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने के मिली है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतक बना हुआ है।
निफ्टी बना हुआ है अपट्रेंड में
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक के अनुसार, निफ्टी डेली चार्ट पर अपने पिछले कंसोलिडेशन रेंज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो यह बताता है कि बाजार में तेजी का रुख बरकरार है। उनका मानना है कि जब तक निफ्टी 24,850 के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर से ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी की संभावना देखी जा सकती है। निकट भविष्य में निफ्टी 25,350 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। अगर यह इस स्तर को पार कर जाता है, तो बाजार में एक तेज रैली देखने को मिल सकती है। हालांकि, अगर निफ्टी 24,850 के नीचे फिसलता है, तो एक करेक्शन की संभावना बन सकती है।
10 जून का बाजार प्रदर्शन
मंगलवार 10 जून को बाजार का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में प्रमुख सूचकांक लगभग सपाट बंद हुए। सेंसेक्स में 53.49 अंकों की मामूली गिरावट आई और यह 82,391.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1.05 अंक की हल्की बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ।
ग्लोबल संकेत भी कर रहे हैं समर्थन
अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर भी बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। कल अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती रही, जहां नैस्डैक में सबसे अधिक 124 अंकों की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, अमेरिका में टैरिफ से जुड़ा मामला भी बाजार के लिए राहत भरा रहा। अमेरिकी अपील कोर्ट ने टैरिफ को जारी रखने के पक्ष में फैसला दिया है, जबकि इससे पहले इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने उस पर रोक लगाई थी। इस फैसले से बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। मौजूदा संकेतकों को देखते हुए भारतीय शेयर बाजारों में तेजी की संभावना बनी हुई है। अगर ग्लोबल और घरेलू कारक इसी तरह समर्थन देते रहे, तो आने वाले दिनों में बाजार नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) एक इंडिकेटिव इंडेक्स है जो भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग से पहले वैश्विक ट्रेंड का संकेत देता है। यह पहले SGX Nifty के नाम से जाना जाता था।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Stock Market Update 11 June: Gift Nifty hinted early in the morning, a surge in the stock market is certain?
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm