BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Stock Split: निवेशकों को डबल फायदा! पहले शेयर होगा 2 टुकड़ों में, फिर हर 1 पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर

Stock Split: निवेशकों को डबल फायदा! पहले शेयर होगा 2 टुकड़ों में, फिर हर 1 पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर

(Stock Split, Image Credit: Meta AI)

(Stock Split, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 07 Jun 2025 | 3:37 pmModified: 07 Jun 2025 | 3:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. 1 शेयर का 2 में स्प्लिट, फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये होगी
  2. 1 पर 4 बोनस शेयर, यानी निवेशक को मिलेगा कुल 5 शेयर
  3. रिकॉर्ड डेट: 16 जून 2025 - स्प्लिट और बोनस दोनों के लिए

Stock Split: नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance Ltd) ने निवेशकों को डबल तोहफा दिया है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा कर दी है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 5% उछलकर 9,672 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर दो हिस्सों में होगा स्प्लिट

बजाज फाइनेंस ने शेयर बाजार को सूचित किया कि वह अपने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 हिस्सों में विभाजित करेगी। जिससे अब कंपनी का प्रत्येक शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू का हो जाएगा। इससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ेगी और छोटे निवेशकों को निवेश का अवसर मिल सकेगा।

हर 1 शेयर पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर

कंपनी पहले ही 29 अप्रैल को जानकारी दे चुकी थी कि वह 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 4 बोनस शेयर देगी। यानी, निवेशकों को 1 के बदले कुल 5 शेयर हो जाएंगे (1 मौजूदा+4 बोनस)। यह कंपनी की ओर से निवेशकों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

रिकॉर्ड डेट का ऐलान

बजाज फाइनेंस ने जानकारी दी कि स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट सोमवार 16 जून 2025 तय की गई है। इस दिन जिस निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने 30 मई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था और उस समय 44 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

शेयर का दमदार प्रदर्शन

बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 2025 में अब तक 35% की तेजी दिखाई है। वहीं, पिछले एक साल में यह स्टॉक 36% से अधिक चढ़ चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 9,660 रुपये और लो लेवल 6,425 रुपये रहा है। वर्तमान में इसका मार्केट कैप लगभग 5.82 लाख करोड़ रुपये है।

लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न

बीते 5 वर्षों में कंपनी के शेयरों ने 291% का शानदार रिटर्न दिया है। इसकी तुलना में सेंसेक्स में इस दौरान 139% की बढ़त देखने को मिली। इससे स्पष्ट है कि बजाज फाइनेंस ने लंबे समय में अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कंपनी 2 रुपये फेस वैल्यू के हर एक शेयर को दो हिस्सों में बांटेगी, जिससे फेस वैल्यू 1 रुपये हो जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Stock Split: Double benefit for investors! First the shares will be divided into 2 pieces, then you will get 4 bonus shares for every 1 share

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm