Stocks To watch: कमाई का बड़ा मौका सामने! SBI समेत इन 6 शेयरों पर एक्सपर्ट बोले- सोमवार को खरीद लिया तो मिल सकता है तगड़ा मुनाफा!

Ads

Stocks To watch: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कुछ खास शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। इनमें IRFC, Polycab India, Bajaj Finance, SBI, Coal India और Grasim आदि शामिल हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, ये स्टॉक्स बाजार में हलचल और अच्छा कमाई का अवसर दे सकता है।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 03:45 PM IST

(Stocks To watch/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी हलचल की संभावना
  • अमेरिका-ईरान वार्ता की अनिश्चितता से बाजार पर असर
  • IRFC, Polycab, Bajaj Finance, SBI, Coal India और Grasim पर नजर

नई दिल्ली: Stocks To watch Next Day: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता है। इस वैश्विक माहौल का प्रभाव घरेलू बाजार पर भी पड़ सकता है। इसलिए निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

इन शेयरों पर रहेगी नजर?

इस माहौल में कुछ चुनिंदा शेयर निवेशकों के रडार पर हैं। इनमें Indian Railway Finance Corporation, Polycab India, State Bank of India, Bajaj Finance, Coal India और Grasim Industries शामिल हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन स्टॉक्स में हलचल के साथ कमाई के बेहतर अवसर बन सकते हैं।

एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह

एक्सपर्ट्स ने कुछ शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। IRFC को 103-106 रुपये के बीच खरीदने का सुझाव दिया है। जिसका टारगेट 111 रुपये और स्टॉप लॉस 98 रुपये रखा गया है। Polycab India के लिए 8040-8070 रुपये की रेंज में खरीदारी और 8300 रुपये का लक्ष्य बताया गया है। वहीं Bajaj Finance को 921 रुपये पर खरीदकर 965 रुपये का टारगेट रखा गया है।

बाजार पर ग्लोबल तनाव का असर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़ी खबरें निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह दी गई है कि वे सोच-समझकर निवेश करें और जोखिम प्रबंधन पर खास ध्यान दें।

Nifty आउटलुक और अन्य स्टॉक्स

Nifty 50 ने लगातार तीसरे सप्ताह रिकवरी दिखाई है, लेकिन 25,000 के स्तर के पास थोड़ी कमजोरी नजर आई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार 23,500-23,800 का स्तर सपोर्ट और 24,800-25,000 का स्तर रेजिस्टेंस बना हुआ है। इसके अलावा State Bank of India, Coal India और Grasim Industries पर भी खरीदारी की सलाह दी गई है। इन शेयरों में सही रणनीति अपनाकर निवेशक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव क्यों हो सकता है?

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की अनिश्चितता के कारण।

किन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी?

IRFC, Polycab, Bajaj Finance, SBI, Coal India और Grasim पर।

क्या किसी शेयर को खरीदने की सलाह दी गई है?

हां, कई एक्सपर्ट्स ने कुछ शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

क्या यह समय निवेश के लिए सही है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोच-समझकर और रिस्क मैनेजमेंट के साथ निवेश करना चाहिए।