Suzlon Share Price: इस शेयर में है दम, जानिए टारगेट प्राइस और देखिए कैसे बन सकते हैं मालामाल – NSE: SUZLON
Suzlon Share Price: इस शेयर में है दम, जानिए टारगेट प्राइस और देखिए कैसे बन सकते हैं मालामाल

(Suzlon Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)
- Motilal Oswal ने सुजलॉन एनर्जी पर 75 रुपये का टारगेट सेट किया।
- BUY रेटिंग के साथ ब्रोकरेज हाउस ने दिया मुनाफे का संकेत।
- टारगेट आते ही शेयर में तेजी, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी।
Suzlon Share Price: सोमवार, 26 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। BSE सेंसेक्स लगभग 567.77 अंकों (0.69%) की उछाल के साथ 82,288.85 पर खुला, जबकि NSE निफ्टी करीब 155.90 अंक (0.63%) की तेजी के साथ 25,009.90 पर कारोबार करता नजर आया।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में उछाल
सुबह 10:25 बजे तक सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में 2.70% की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 63.89 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। सोमवार सुबह यह शेयर 62.83 रुपये पर ओपन हुआ और अब तक का हाई 65.95 रुपये और लो 62.74 रुपये रहा। पिछले 52 हफ्तों में इस स्टॉक का उच्चतम स्तर 86.04 रुपये और न्यूनतम स्तर 43.40 रुपये रहा है। फिलहाल यह अपने हाई से -24.64% नीचे और लो से +49.4% ऊपर ट्रेड कर रहा है।

मार्केट कैप और पी/ई रेशियो
सुजलॉन एनर्जी का कुल मार्केट कैप अब 87,290 करोड़ रुपये हो चुका है और इसका P/E रेश्यो 76.29 पर है। कंपनी पर फिलहाल 277 करोड़ रुपये का कुल कर्ज है। पिछले 30 दिनों में औसतन 9.7 करोड़ शेयरों का प्रतिदिन कारोबार हुआ है। इस स्टॉक की पिछला बंद मूल्य 62.21 रुपये था, जबकि आज के सेशन में अब तक यह 62.74 रुपये से 65.95 रुपये की रेंज में कारोबार कर रहा है।
लंबी अवधि में जबरदस्त ग्रोथ
बीते एक वर्ष में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड कंपनी के स्टॉक में 40.63% की बढ़ोतरी देखी गई और साल-दर-साल (YTD) आधार पर इस शेयर में 3.86% की तेजी दर्ज की गई है, वहीं, पिछले 2 सालों में 796.51% की वृद्धि आई है और पिछले 5 वर्षो में इस शेयर में 2,506.51% की जबरदस्त बढ़त आई है और ये आंकड़े सुजलॉन एनर्जी की लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस को मजबूत दिखाता है।
ब्रोकरेज फर्म का लक्ष्य
मशहूर ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने सुजलॉन एनर्जी पर 'BUY' रेटिंग दी है। फर्म ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 75 रुपये तय किया है, जिससे मौजूदा प्राइस से करीब 15.67% अपसाइड पोटेंशियल दिख रहा है। फिलहाल यह शेयर 64.84 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने सुजलॉन एनर्जी के लिए 75 रुपये का टारगेट प्राइस जारी किया है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Suzlon Share Price: This stock has potential, know the target price and see how you can become rich
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm