Tejas Networks Share Price: बुरे दौर में टाटा की ये कंपनी! लगातार घाटा और शेयर हुआ धराशाई, क्या अब संभलेगी हालत? जानें

Ads

Tejas Networks Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को लगातार पांचवीं तिमाही में नुकसान हुआ है। मार्च 2026 तिमाही में घाटा 193% तक बढ़ गया। खराब नतीजों के चलते शेयरों में गिरावट आई और BSE पर कारोबार के दौरान यह 6% से ज्यादा टूटकर करीब 422.50 रुपये तक पहुंच गया। (NSE: TEJASNET, BSE: 540595)

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 02:03 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 02:03 PM IST

(Tejas Networks Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • तेजस नेटवर्क्स को लगातार पांचवीं तिमाही में घाटा।
  • मार्च 2026 में घाटा 193% बढ़कर ₹211 करोड़ हुआ।
  • शेयर एक साल में 50% से ज्यादा टूटे।

नई दिल्ली: Tejas Networks Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के हालत फिलहाल कमजोर नजर आ रहे हैं। कंपनी को लगातार पांचवी तिमाही में घाटा हुआ है। मार्च 2026 तिमाही में घाटा 193% बढ़कर 211.3 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 71.8 करोड़ रुपये था। खराब नतीजों को असर शेयर पर भी दिखा और बीएसई में इंट्राडे के दौरान यह 6% से ज्यादा गिरकर 422.50 रुपये तक पहुंच गया।

शेयर में भारी गिरावट (Sharp Decline in Shares)

तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले एक साल में 50% से ज्यादा गिर चुके हैं। 16 अप्रैल 2025 को शेयर 863.35 रुपये पर था, जो अब घटकर करीब 422.50 रुपये रह गया है। वहीं पिछले 6 महीनों में भी शेयर 27% से अधिक टूट चुका है। कंपनी का 52 सप्ताह का हाई 914.40 रुपये और लो 294 रुपये रहा है, जो इसके उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

रेवेन्यू में भी बड़ी गिरावट (Major Decline in Revenue)

कंपनी के रेवेन्यू में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2026 तिमाही में रेवेन्यू 82.6% घटकर 332.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 1,906.9 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में भी रेवेन्यू 87% गिरा है। ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी को 118.2 करोड़ रुपये का EBITDA घाटा हुआ है, जो कमजोर प्रदर्शन को दिखाता है।

Tejas Networks Ltd – स्टॉक अपडेट (16 अप्रैल 2026)

मापदंड (Metric) विवरण (Value)
स्टॉक प्राइस ₹ 431.15
बदलाव −₹18.70 (−4.16%)
ओपन ₹ 429.85
हाई ₹ 439.65
लो ₹ 422.50
पिछला बंद (13:20) ₹ 431.15
मार्केट कैप ₹7.65K Cr
P/E रेशियो
52-वीक हाई ₹ 914.40
52-वीक लो ₹ 294.00
डिविडेंड यील्ड 0.58%
क्वार्टरली डिविडेंड ₹ 0.63

ऑल टाइम हाई से 70% नीचे, आगे क्या उम्मीद? (70% Down From All-Time High)

तेजस नेटवर्क्स के शेयर 18 जुलाई 2024 को अपने ऑल टाइम हाई 1,495.10 रुपये पर था जो अब 70% से ज्यादा गिर चुके हैं। 16 अप्रैल 2026 को शेयर करीब 422.50 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 7,650 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है। हालांकि कंपनी ने इंटरनेशनल बिजनेस में सुधार की बात कही है। लेकिन निवेशकों की नजर अब आगे की रणनीति पर टिकी है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

तेजस नेटवर्क्स को कितना घाटा हुआ है?

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को ₹211.3 करोड़ का घाटा हुआ है।

कंपनी के शेयर क्यों गिरे?

लगातार घाटा और कमजोर वित्तीय नतीजों के कारण शेयरों में गिरावट आई है।

रेवेन्यू में कितनी गिरावट आई है?

मार्च 2026 तिमाही में रेवेन्यू 82.6% घट गया है।

क्या कंपनी के भविष्य में सुधार की उम्मीद है?

कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस में सुधार की बात कर रही है, लेकिन निवेशक अभी सतर्क हैं।