Indonesia Ship Missing: 240 लोगों को लेकर जा रही जहाज रहस्यमयी तरीके से गायब, यात्रियों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी /image: Social Media
जकार्ता। Indonesia Ship Missing News: इंडोनेशिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब 200 लोगों को लेकर जा रही जहाज रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। बताया जा रहा है कि यात्री पोत से जावा (Java Sea Ship Missing) सागर में संपर्क टूटने के बाद बचावकर्मियों ने रविवार को उसकी तलाश शुरू कर दी।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस पोत पर 240 लोग सवार (240 Passengers Missing) हैं और वह पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतान जा रहा है।
Indonesia Ship Missing News दक्षिण कालीमंतान प्रांत की राजधानी बंजारमासिन स्थित तलाश एवं बचाव कार्यालय ने कहा कि उसे 2 बजे जहाज सूचना मिली कि ‘विर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ (Virgo Transport 8 Missing) से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह पूर्वी जावा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से बंजारमासिन आ रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आखिरी बार जब पोत से संपर्क हुआ था, उस समय वह (Ship Missing Today) जावा सागर में बंजर्मासिन के एक घाट से करीब 148 किलोमीटर दूर था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं दी है।