BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Karnataka Bank Share: 5 दिन में शेयर ने तोड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज निवेशक ने खेली बड़ी चाल और बाजार रह गया हक्का-बक्का!

कर्नाटक बैंक के शेयर 5 दिन में 23% बढ़कर 215.50 रुपये पर पहुंच गए। हाल ही में क्यूपिड लिमिटेड के CMD आदित्य कुमार हलवासिया ने 45 लाख रुपये के शेयर …

(Karnataka Bank Share/ Image Credit: IBC24 News Customize)

(Karnataka Bank Share/ Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 25 Nov 2025 | 6:27 pmModified: 25 Nov 2025 | 6:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. कर्नाटक बैंक के शेयर 216.50 रुपये पर पहुँच गए।
  2. 5 दिनों में शेयर में 23% की उछाल।
  3. आदित्य कुमार हलवासिया ने 45 लाख शेयर खरीदे।

Karnataka Bank Share: प्राइवेट सेक्टर के कर्नाटक बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को BSE में बैंक के शेयर 216.50 रुपये पर पहुंच गए, जो पिछले दिन की तुलना में 8% से अधिक है। बैंक के शेयरों में हाल के 5 दिनों में कुल 23% की बढ़त दर्ज की गई है।

बड़े पैमाने पर शेयर खरीदे

क्यूपिड लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी आदित्य कुमार हलवासिया ने हाल ही में बैंक के 45 लाख शेयर खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये है। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को 38 लाख शेयर 71 करोड़ रुपये में खरीदे थे। यह जानकारी NSE के डेटा में सामने आई है।

निवेशकों की मजबूत हिस्सेदारी

कर्नाटक बैंक में कोई प्रमोटर शेयरहोल्डिंग नहीं है। क्वांट स्मॉलकैप फंड की हिस्सेदारी 3.9% है। बंधन म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 2.56% है। वहीं, HDFC लाइफ इंश्योरेंस की हिस्सेदारी 3.59% है। जबकि LIC की हिस्सेदारी 1.62% है। संस्थागत निवेशकों का बढ़ता भरोसा बैंक के शेयरों में तेजी का एक मुख्य कारण है।

पिछले पांच साल में शानदार प्रदर्शन

कर्नाटक बैंक के शेयर 27 नवंबर 2020 को 47.35 रुपये पर थे। आज, 25 नवंबर 2025 को यह 216.50 रुपये पर पहुंच गए हैं, जिससे पिछले पांच साल में 353% की बढ़त हुई है। पिछले चार साल में शेयरों में 219% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 231.20 रुपये और लो 162.20 रुपये रहा है।

Karnataka Bank Ltd - Market Summary (25 Nov 2025)

पैरामीटर मान
शेयर मूल्य (आज) ₹216.50 (+17.66 / 8.88%)
समय 25 Nov, 3:30 pm IST
ओपन ₹198.26
उच्चतम (High) ₹220.00
न्यूनतम (Low) ₹198.00
मूल्यांकन (Market Cap) ₹8,150 करोड़
P/E अनुपात 7.14
डिविडेंड यील्ड 2.31%
52 हफ्ते उच्चतम ₹231.00
52 हफ्ते न्यूनतम ₹162.20
त्रैमासिक डिविडेंड राशि ₹1.25

बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति

कर्नाटक बैंक ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 319.12 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो जून तिमाही के 292.40 करोड़ रुपये की तुलना में 9.1% अधिक है। बैंक की पहली छमाही में कुल मुनाफा 611.52 करोड़ रुपये रहा।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बैंक के शेयर मंगलवार को 216.50 रुपये पर ट्रेड हुए, जो 8% से अधिक की बढ़त दर्शाता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Karnataka Bank Share: The stock broke records in 5 days, a veteran investor made a big move and the market was stunned!

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm