TVS Motors India Share Price: 3% की जबरदस्त तेजी के साथ शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक्सपर्ट का बुलिश रुख

Ads

TVS Motors India Share Price: 3% की जबरदस्त तेजी के साथ शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक्सपर्ट का बुलिश रुख

  •  
  • Publish Date - September 1, 2025 / 04:58 PM IST,
    Updated On - September 1, 2025 / 04:58 PM IST

(TVS Motors India Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

HIGHLIGHTS
  • टीवीएस मोटर का शेयर सोमवार को ₹3,373 तक पहुंचा।
  • फरवरी से शेयर में 61% की जबरदस्त तेजी।
  • जेफरिज ने शेयर के लिए ₹4,250 का लक्ष्य रखा, Buy रेटिंग।

TVS Motors India Share Price: सोमवार, 1 सितंबर को भारत की प्रमुख टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर के शेयर अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही बीएसई पर इसका भाव 3,283.10 रुपये था, जो दिन के दौरान 3% की उछाल के साथ 3,373 रुपये तक पहुंच गया। इस तेजी की वजह कंपनी की अगस्त महीने में हुई मजबूत बिक्री को माना जा रहा है।

पहली बार 5 लाख यूनिट का आंकड़ा पार

एक्सचेंज को जानकारी देते हुए टीवीएस मोटर ने बताया कि अगस्त 2025 में उन्होंने डीलर्स को कुल 5,09,536 यूनिट्स भेजे हैं, जो कंपनी के लिए एक नया कीर्तिमान है। यह पहली बार है जब किसा महीने में कंपनी ने 5 लाख से ज्यादा गाड़िया डीलर्स को सप्लाई किये हैं। पिछले साल अगस्त में यह संख्या 3,91,588 यूनिट्स थी, यानी सालाना आधार पर 30% की बढ़ोतरी हुई है।

टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर दोनों सेक्टर में जोरदार प्रदर्शन

टीवीएस की अगस्त 2025 में टू-व्हीलर की बिक्री 30% बढ़कर 4,90,788 यूनिट्स हो गई है, वहीं, थ्री-व्हीलर की बिक्री में 47% की जोरदार उछाल दर्ज की गई है। यह आंकड़े बताते हैं कि कंपनी के उत्पाद बाजार में ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

फरवरी के बाद 60% से अधिक की तेजी

इस साल फरवरी में टीवीएस के शेयर का मूल्य 2,192 रुपये था। तब से अब तक शेयर में करीब 61% की बढ़ोतरी आई है। बीते छह महीनों में से पांच महीने में कंपनी के शेयरों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है।

एक्सपर्ट्स का बुलिश रुख

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरिज ने टीवीएस मोटर के शेयर के लिए 4,250 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है और इस स्टॉक पर Buy की रेटिंग दी है। एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी की मजबूत बिक्री और बढ़ती मार्केट शेयर की वजह से इसके शेयरों में और तेजी आने की संभावना है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

टीवीएस मोटर के शेयर सोमवार को कितने पर बंद हुए?

शेयर 3% की तेजी के साथ ₹3,373 के स्तर पर पहुंचा।

अगस्त 2025 में टीवीएस मोटर ने कितनी यूनिट्स डीलर्स को भेजीं?

कंपनी ने अगस्त में कुल 5,09,536 यूनिट्स डीलर्स को सप्लाई की।

टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बिक्री में क्या वृद्धि हुई?

टू-व्हीलर बिक्री में 30% और थ्री-व्हीलर में 47% की वृद्धि दर्ज हुई।

एक्सपर्ट्स का टीवीएस मोटर के शेयर पर क्या रुख है?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरिज ने ₹4,250 का टारगेट दिया है और Buy रेटिंग दी है।