Govt increase Milk Price
चेन्नई। Govt increase Milk Price तमिलनाडु सरकार ने राज्य के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध की खरीद कीमत में एक बार फिर 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत स्वतः संज्ञान घोषणा करते हुए बताया कि अब दुग्ध उत्पादकों से दूध की खरीद कीमत बढ़ाकर ₹44 प्रति लीटर कर दी गई है। सरकार का यह निर्णय चारे, पशुओं के रखरखाव और दूध उत्पादन की बढ़ती लागत के बीच पशुपालकों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार के मुताबिक, इस फैसले का सीधा लाभ राज्य के 3.16 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा।
Govt increase Milk Price दूध की खरीद कीमत में यह बढ़ोतरी महज 12 दिनों के भीतर दूसरी बार की गई है। इसके साथ ही राज्य में दुग्ध उत्पादकों को मिलने वाली खरीद कीमत में कुल 6 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। सरकार का मानना है कि बढ़ी हुई कीमत से पशुपालकों की उत्पादन लागत का दबाव कम होगा और उन्हें दुग्ध व्यवसाय जारी रखने में आर्थिक संबल मिलेगा। बता दें कि तमिलनाडु के डेयरी किसानों को 18 अगस्त तक एक लीटर दूध के लिए 38 रुपये मिल रहे थे। लेकिन, 12 दिनों के अंदर हुई 6 रुपये की बढ़ोतरी से अब उन्हें एक लीटर दूध के लिए 44 रुपये मिलेंगे। तमिलनाडु सरकार ने पशुपालन की बढ़ती लागत को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में राज्य के औद्योगिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कांचीपुरम जिले के मदुरमंगलम में नया सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने की घोषणा की। इससे राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।