Reported By: Niharika sharma
,Indore Cm Vijay Cyber Fraud : Image Source : File
इंदौर : Indore Cm Vijay Cyber Fraud : मध्य प्रदेश के इंदौर में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। अब ठग तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे है। मुख्यमंत्री के कथित फाउंडेशन से आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे हैं। इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें सामने आने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, ठग खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कथित फाउंडेशन का कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। लोगों को बिजनेस लोन, एजुकेशन लोन, स्टार्टअप लोन और विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा दिया जा रहा है। बता दें की ये ठगी का तरीका भी बेहद शातिर है। पहले लोगों को आर्थिक मदद का लालच दिया जाता है इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है।
रजिस्ट्रेशन के बाद GST, प्रोसेसिंग फीस और दूसरे शुल्क के नाम पर ऑनलाइन पैसे जमा कराने को कहा जाता है। बता दें की इंदौर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को अब तक इस तरह की करीब आधा दर्जन शिकायतें मिल चुकी है। शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर, भेजे गए लिंक और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर ठगी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। इस मामले की जांच के लिए इंदौर पुलिस तमिलनाडु पुलिस के भी संपर्क में है और दोनों राज्यों के बीच संबंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें