BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dividend Stock: एक शेयर और जेब में 500 रुपये आना पक्का! कंपनी ने खोला डिविडेंड का खजाना, इस दिन है रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: अगले सप्ताह कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेंड करेंगे। इनमें Yamuna Syndicate Ltd के शेयर भी शामिल है। जिसके शेयर सोमवार को एक्स-डिविडेंड होंगे। कंपनी ने निवेशकों को …

(Dividend Stock/ Image Credit: IBC24 News)

(Dividend Stock/ Image Credit: IBC24 News)

Chandrakant Dewangan
Published: 16 Aug 2026 | 11:07 amModified: 16 Aug 2026 | 11:09 am
HIGHLIGHTS
  1. कंपनी देगी ₹500 प्रति शेयर का डिविडेंड।
  2. 17 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
  3. एक महीने में शेयर 16% चढ़ा है।

नई दिल्ली: Dividend Stock: शेयर बाजार में अगले सप्ताह कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड (Dividend Stock) करेगी। इनमें Yamuna Syndicate Ltd का नाम भी शामिल है। कंपनी ने अपने निवेशकों को एक बार फिर अच्छा डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से योग्य शेयरधारकों को हर शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए 17 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। सोमवार को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेंड करेंगी। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट के आधार पर तय निवेशकों को ही इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

लगातार दे रही है डिविडेंड

Yamuna Syndicate Ltd लंबे समय से अपने निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही है। साल 2025 में भी कंपनी ने प्रति शेयर 500 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, 2024 में योग्य निवेशकों को हर शेयर पर 400 रुपये का डिविडेंड मिला था। कंपनी साल 2018 से लगातार डिविडेंड देने (Dividend Stock) वाली कंपनियों में शामिल रही है। नियमित डिविडेंड के कारण यह स्टॉक उन निवेशकों के बीच चर्चा में रहता है जो डिविडेंड से आय हासिल करना चाहते हैं।

शेयर का हाल क्या है?

शुक्रवार को Yamuna Syndicate Ltd के शेयर बीएसई पर 0.099% की मामूली तेजी के साथ 30,220 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में करीब 16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, लंबी अवधि के आंकड़े उतने मजबूत नहीं हैं। पिछले एक साल में शेयर करीब 15 प्रतिशत गिरा है। इसी अवधि में सेंसेक्स में भी 3.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी के शेयर का 52-वीक हाई 38,600 रुपये और 52-वीक लो 24,800.05 रुपये है।

दो साल में 44% की गिरावट

Yamuna Syndicate Ltd का मार्केट कैप करीब 928.86 करोड़ रुपये है। पिछले दो वर्षों में कंपनी के शेयर की कीमत करीब 44 प्रतिशत कम हुई है। हालांकि तीन साल की अवधि में स्टॉक ने लगभग 69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, पांच साल में शेयर करीब 52 प्रतिशत मजबूत हुआ है। ऐसे में कंपनी का प्रदर्शन अलग-अलग अवधि में काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। अब डिविडेंड (Dividend Stock) पाने वाले निवेशकों के लिए 17 अगस्त की रिकॉर्ड डेट बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कंपनी योग्य निवेशकों को प्रति शेयर 500 रुपये का डिविडेंड देगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dividend Stock: Own one share and a ₹500 payout is guaranteed! The company has unlocked its dividend treasure chest; the record date is set for this day.

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm