BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर
Bhasha
Published: 29 Mar 2026 | 6:12 pmModified: 29 Mar 2026 | 6:12 pm

सुकमा, 29 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी एक नक्सली को मार गिराया गया।

यह घटना केंद्र द्वारा देश से वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए निर्धारित 31 मार्च की समय सीमा से दो दिन पहले हुई।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि गोलीबारी पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल रोधी अभियान पर तैनात थी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतक मुचाकी कैलाश माओवादियों की प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने कहा कि कैलाश नागरिकों की हत्या, देसी बम लगाने और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं में शामिल था।

यह मुठभेड़ केंद्र द्वारा देश से सशस्त्र नक्सलवाद को खत्म करने के लिए निर्धारित 31 मार्च की समय सीमा से ठीक दो दिन पहले हुई है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि माओवादी कार्यकर्ताओं के लिए आत्मसमर्पण और पुनर्वास का जो अवसर उपलब्ध था, वह अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और उनके पास इसका लाभ उठाने के लिए बहुत सीमित समय बचा है।

उन्होंने माओवादी कार्यकर्ताओं से इस अवसर का लाभ उठाने, हिंसा का मार्ग त्यागने और समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन जीने की अपील की।

इस घटना के साथ, छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 27 माओवादी मारे जा चुके हैं। तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में, जिसमें सात जिले शामिल हैं, दो मुठभेड़ों में 14 माओवादी मारे गए थे।

पिछले साल सुरक्षा बलों ने राज्य भर में हुई मुठभेड़ों में कुल 285 माओवादियों को मार गिराया।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm