BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले सुनवाई टली, अगली सुनवाई 25 सितंबर को

संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले सुनवाई टली, अगली सुनवाई 25 सितंबर को

संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले सुनवाई टली, अगली सुनवाई 25 सितंबर को
Bhasha
Published: 19 Sept 2026 | 9:07 pmModified: 19 Sept 2026 | 9:07 pm

सुलतानपुर (उप्र), 19 सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह और 11 अन्य के खिलाफ 2021 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में शनिवार को होने वाली सुनवाई वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण टल गयी।

सांसद के अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि सांसद-विधायक की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने बचाव पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की है।

सिंह पर 13 अप्रैल 2021 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बंधुआकला थाने के हसनपुर गांव में बिना अनुमति सभा करके आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है।

बंधुआकला थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इस बीच, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं कवि कुमार विश्वास के खिलाफ विचाराधीन मुकदमे में शनिवार को सुनवाई नहीं हुई। उच्चतम न्यायालय ने मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है।

एमपी-एमएलए अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर की तिथि तय की है।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी के तत्कालीन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कवि कुमार विश्वास के समर्थन में 20 अप्रैल 2014 को अरविंद केजरीवाल ने रोड शो निकाला था।

पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले सुनवाई टली, अगली सुनवाई 25 सितंबर को

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm