Surajpur Double Murder Update: ‘सूरजपुर हत्याकांड में माँ-बेटी की मौत नहीं शहादत हुई है’.. ‘आसानी से नहीं दी जान, खुद को और बेटी को बचाने किया कड़ा संघर्ष’.. सुनें क्या कहा परिजनों ने..
Surajpur Double Murder Latest Update आरिफ शेख ने कहा कि यह घटना वीभत्स और इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है। हत्यारों ने बर्बरता से इस वारदात को अंजाम …
Surajpur Double Murder Latest Update
Surajpur Double Murder Latest Update: सूरजपुर: दशहरा पर्व के दौरान सूरजपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। पुलिस कार्रवाई के चलते एक प्रधान आरक्षक से रंजिश पाल रहे कुलदीप साहू नाम के बदमाश ने पुलिसकर्मी तालिब शेख की पत्नी और 11 वर्षीय मासूम बेटी को घर से अगवा किया और फिर धारदार हथियार से हत्या कर शव को खेत के किनारे फेंक दिया। इस घटना से न सिर्फ सूरजपुर बल्कि समूचा प्रदेश दहल गया था। नाराज लोगों ने आरोपी कुलदीप साहू के घर और उनके चाचा के गोदाम को आग के हवाले कर दिया था। इस पूरे हत्याकांड के दो दिन बाद पुलिस ने कुलदीप और एनएसयूआई के पदाधिकारी रहे चंद्रकांत चौधरी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वह अभी भी पुलिस की कस्टडी में हैं।
Surajpur Dohara Hatyakand
बहरहाल इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड के हफ्तेभर बाद IBC24 पीड़ित पुलिसकर्मी तालिब शेख के घर पहुंचा और उनके परिजनों से बात की। मीडिया से बात करने वालों में वयोवृद्ध माँ मैमूना शमीम और बड़े भाई आरिफ शेख शामिल रहे।
आँखों में झूल रहा मंजर
Surajpur Double Murder Latest Update: इस घटना के बाद तालिब शेख की माँ मैमूना शमीम ने कहा कि मौत से चार दिन पहले ही उनकी बहु और पोती सूरजपुर से मनेन्द्रगढ़ आये हुए थे और ठहरे थे। बहु ने पोती को डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहते हुए यह भी कहा था कि वह जल्द ही फिर वापस आएगी। लेकिन कौन जनता था कि वह इस हाल में वापस आएंगी। इस दौरान मासूम पोती अपनी दादी के साथ खेल भी रही थी। उन्होंने कहा कि उनके पति भी पुलिस सेवा में थे और अब दो बेटे भी है लेकिन अपनी पूरी जिंदगी में उन्होंने ऐसा कोई मामला नहीं देखा था। लेकिन उनके ही घर पर यह दो बड़ी हत्याएं हो गई। उन्होंने सभी हत्यारों के लिए फांसी के सजा की मांग की है।
मौत नहीं शहादत
इस मामले में IBC24 ने तालिब शेख के बड़े भाई आरिफ शेख से भी बातचीत की है। आरिफ शेख ने कहा कि यह घटना वीभत्स और इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है। हत्यारों ने बर्बरता से इस वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद वह घटनास्थल पर गए थे जहाँ हर तरफ खून ही खून बिखरा था। पूरी स्थिति को देखने से ऐसा लग रहा था कि उनकी बहु ने हत्यारे के साथ काफी संघर्ष किया था। इस घटना के दौरान उनके भाई ड्यूटी पर थे इसलिए यह उनकी मौत नहीं यह शहादत है।
https://youtu.be/0tELV1JupeA
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Surajpur Double Murder Latest Update
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm