Surajpur News: जिस बेटे को मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार… वही तीन दिन बाद ज़िंदा लौट आया घर! गांव में मचा हड़कंप, पुलिस भी हैरान
Surajpur News: जिस बेटे को मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार… वही तीन दिन बाद ज़िंदा लौट आया घर! गांव में मचा हड़कंप, पुलिस भी हैरान

Surajpur News
- सूरजपुर का हैरान करने वाला मामला
- तीन दिन बाद लौटा ‘मृत’ बेटा
- पुलिस के सामने पहेली बनी पहचान
सूरजपुर: Surajpur News: सूरजपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक युवक जिसे मृत समझकर परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया वही युवक तीन दिन बाद ज़िंदा लौट आया। अब परिवार में ख़ुशी भी है तो कई सवाल भी।
चमत्कार या रहस्य? (Surajpur News)
दरअसल पाँच दिन पहले सूरजपुर मानपुर रिंग रोड किनारे खेत के एक कुएँ में एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान पास ही के गाँव चंदरपुर के पुरुषोत्तम नाम के युवक के रूप में की गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे अपना बेटा मानकर दफना दिया और अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन तीन दिन बाद, जब वही पुरुषोत्तम ज़िंदा घर लौट आया तो पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है आखिर वो शव किसका था।
तीन दिन बाद लौटा ‘मृत’ बेटा (Surajpur shocking incident)
Surajpur News: पुलिस के मुताबिक जिस युवक का शव मिला था, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई है। डीएनए सैंपल, कपड़े, फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत सुरक्षित रखे गए हैं। शव की सही पहचान हो सके इसके लिए फोटो और वीडियो भी लिए गए हैं। एक तरफ़ परिवार अपने बेटे के ज़िंदा लौट आने से खुश है वहीं दूसरी तरफ़ जिस लाश का अंतिम संस्कार किया गया उसका असली परिवार अब भी बेख़बर है। पुलिस अब उस अज्ञात युवक की पहचान पता लगाने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें
- धान खरीदी से पहले बड़ा संकट! कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी चेतावनी, कहा- काम पर लौटो, वरना...
- सरकारी अस्पताल में कलाकार शैलू शर्मा के ठुमके! फिल्मी गानों पर बना रही थी रील, मरीजों की जिंदगी के बीच... वीडियो वायरल
- नई पोस्टिंग के बाद पटवारी ने कर दी ये गलती, कलेक्टर ने लिया ये बड़ा एक्शन
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: इस सूरजपुर मामले में ज़िंदा लौटे युवक का नाम पुरुषोत्तम है, जो चंदरपुर गाँव का निवासी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Surajpur News: Son cremated after being assumed dead, he returned alive
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm