BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की
Bhasha
Published: 12 Jun 2025 | 3:08 pmModified: 12 Jun 2025 | 3:08 pm

सरगुजा, 12 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने 37 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को मैनपाट थाना क्षेत्र के माझापारा-नर्मदापुर गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील कुमार मांझी ने विवाद के बाद गांव में अपने घर के बाहर अपनी पत्नी संझाई (32) की पिटाई शुरू कर दी। उनके मुताबिक, आरोपी को संदेह था कि पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध है।

अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोस की एक लड़की ने अपने परिवार को हमले के बारे में बताया, तब मांझी ने अपनी पत्नी को अपने घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर दिया। बाद में उसने पत्नी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद सुशील ने अपनी पत्नी पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका (सात) ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो सुशील ने अपनी बेटी को भी कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला।

उन्होंने बताया कि सुशील ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने के कारण उसकी कोशिश नाकाम हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उनके मुताबिक, पुलिस ने घर की छत के खपरैल तोड़कर घर में प्रवेश किया और सुशील को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि सुशील ने अपराध कबूल कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सुशील को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं संजीव नोमान

नोमान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या की

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm