BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sarguja Big Online Satta Racket: सरगुजा में बड़े ऑनलाइन सट्टा कारोबार का भंडाफोड़.. सामने आया 30 खातों से 15 करोड़ रुपये का लेनदेन..

पुलिस ने इसे सरगुजा संभाग का अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा कारोबार बताया है। मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। अधिकारियों को भरोसा …

Sarguja Big Online Satta Racket

Sarguja Big Online Satta Racket

satya prakash
Published: 14 Jan 2025 | 7:25 pmModified: 14 Jan 2025 | 7:25 pm

Sarguja Big Online Satta Racket : सरगुजा: कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 73 मोबाइल फोन, 234 एटीएम कार्ड, 78 चेकबुक, सैकड़ों पासबुक, 8 स्कैनर, और करीब 20 लाख रुपये की अन्य सामग्री जब्त की है। इस मामले में एक बैंक के 30 खातों से 15 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है, जिससे यह अंदेशा है कि यह कारोबार 100 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। पुलिस को आशंका है कि इस रैकेट में देशभर के सैकड़ों लोग शामिल हो सकते हैं।

Read More: Maharashtra minister Dhananjay Munde: महाराष्ट्र के मंत्री के सहयोगी को 14 दिन की जेल, दो करोड़ की जबरन वसूली का मामला

ऑपरेशन का खुलासा और बरामदगी

पुलिस को सूचना मिली थी कि अग्रसेन चौक के पास सुधीर गुप्ता नामक व्यक्ति अपने घर से सट्टा संचालन कर रहा है। जब पुलिस ने छापेमारी की, तो मौके पर टीवी पर ऑस्ट्रेलिया में चल रहे क्रिकेट लीग मैच का लाइव प्रसारण हो रहा था। यहां से पुलिस ने 234 एटीएम कार्ड, 77 सिम कार्ड, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, 8 बारकोड स्कैनर, 13 आधार कार्ड, 4 पैन कार्ड और 73 मोबाइल फोन जब्त किए।

Sarguja Big Online Satta Racket : मौके पर मौजूद चार आरोपियों में राहुल अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल, राहुल सोनी, और अर्जुन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता फरार है।

व्हाट्सऐप और एप्लिकेशन का इस्तेमाल

पूछताछ में पता चला कि आरोपी क्रिकेट सट्टा संचालित करने के लिए "विन विज" एप और व्हाट्सऐप ग्रुप का उपयोग करते थे। पुलिस द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों और खातों से यह खुलासा हुआ कि देश के विभिन्न हिस्सों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खोले गए थे। पुलिस ने एक बैंक के 30 खातों का लेन-देन मंगवाया, जिसमें 15 करोड़ रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आया। इतने बड़े लेन-देन के बावजूद बैंक द्वारा पुलिस को कोई जानकारी न दिए जाने से बैंकों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

हवाला और महादेव एप से कनेक्शन का शक

Sarguja Big Online Satta Racket : पुलिस को यह भी आशंका है कि इस सट्टा कारोबार के तार हवाला नेटवर्क और महादेव एप से जुड़े हो सकते हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में बड़े स्तर पर लेन-देन किया गया है, जिसमें कई राज्यों के लोग शामिल हो सकते हैं।

Read Also: Nitish Reddy visits Tirupati Temple: तिरुपति बालाजी की शरण में पहुंचे नीतीश कुमार रेड्डी, घुटनों के बल चढ़े सीढ़ियां, देखें वीडियो 

पुलिस ने इसे सरगुजा संभाग का अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा कारोबार बताया है। मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। अधिकारियों को भरोसा है कि उसकी गिरफ्तारी से और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस पूरे मामले ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के साथ-साथ बैंकों और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का मानना है कि यह मामला कई और परतों को उजागर कर सकता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Sarguja Big Online Satta Racket,

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm