IBC24 Surguja Samvad: लंबे समय तक यहां भाजपा की सरकार रही, क्या इस अंचल को उसका हक मिला? अपने ही बयान में फंसे युवा आयोग के विश्वविजय तोमर
IBC24 Surguja Samvad: लंबे समय तक यहां भाजपा की सरकार रही, क्या इस अंचल को उसका हक मिला? अपने ही बयान में फंसे युवा आयोग के विश्वविजय तोमर

IBC24 Surguja Samvad
रायपुर: IBC24 Surguja Samvad मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24 द्वारा आज यानि 30 दिसंबर को सरगुजा संवाद का भव्य कार्यक्रम संभाग के अंबिकापुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। साथ ही, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। इनके अलावा संभाग के अलग-अलग क्षेत्र से विधायक भी सरगुजा संवाद के इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं।
IBC24 Surguja Samvad सरगुजा संवाद में संभाग के उजले कल का रोड मैप प्रस्तुत किया जा रहा जा। साथ ही उन हस्तियों का सम्मान भी होगा जो सरगुजा विकास में अग्रणी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों से इन हस्तियों को नवाजा जाएगा। बता दें कि, यह कार्यक्रम अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित होटल पर्पल मार्केट में हो रहा है। इस समारोह का प्रसारण IBC24 पर किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दूसरे सेशन में युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, समाज सेवी रघुनाथ पोद्दार और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ चर्चा हुई। IBC24 के इस कार्यक्रम में युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर से पूछा गया कि लंबे समय तक यहां भाजपा की सरकार रही, क्या इस अंचल को उसका हक मिला? इस सवाल पर विश्वजीत तोमर फंस गए। उन्होंने कहा कि मैंने ये नहीं कहा कि सक्षम नहीं है। मैंने ये कहा कि जो भी मिला है भारतीय जनता पार्टी के शासन में है। विश्वविद्यालय छुट गया था। सरगुजा में विश्वविद्यालय भी खुला है, ये बड़े संस्थान है। दूसरी बात सरगुजा के युवाओं की जो सपनों का उड़ान है, उसको पूरा करने के लिए हम सब संकल्पित है। सबसे पहले सिस्टम को ठीक करने की आवश्यकता होती है।
https://www.youtube.com/watch?v=YS_58Lwsxbw
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Vishwavijay Tomar of Youth Commission trapped in his own statement in IBC24 Surguja Samvad program
सरगुजा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm