IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: प्लंबर की बेटी कृतिका यादव ने किया कमाल, प्रदेश में छठवां और जिले में किया टॉप, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: प्लंबर की बेटी कृतिका यादव ने किया कमाल, प्रदेश में छठवां और जिले में किया टॉप, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: प्लंबर की बेटी कृतिका यादव ने किया कमाल, प्रदेश में छठवां और जिले में किया टॉप, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025

Modified Date: August 16, 2025 / 01:19 pm IST
Published Date: August 16, 2025 1:19 pm IST

रायपुर: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में रायगढ़ जिले की होनहार बेटी कृतिका यादव भी शामिल है।

Read More : जन्माष्टमी पर जमकर बरसेगा बादल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: रायगढ़ जिले के कोड़ा तराई शासकीय हाई स्कूल में पढ़ने वाली कृतिका यादव ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में रायगढ़ जिले में टॉप और प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। कृतिका को 96.60 अंक हासिल हुए हैं। कृतिका यादव बेहद गरीब परिवार से है। कृतिका के पिता प्लम्बर हैं और गांव में ही नल रिपेयरिंग का काम करते हैं। खास बात यह है कि कृतिका ने बिना ट्यूशन या कोचिंग किए सेल्फ स्टडी के जरिए टॉप 10 में जगह बनाई।

Read More : अलास्का में ट्रंप-पुतिन की 3 घंटे की गुप्त बैठक खत्म, समझौता अब भी अधूरा… जानें अंदर बैठक में क्या-क्या हुआ?

कृतिका का कहना है कि टॉप 10 में आने के लिए उसने पूरे साल मेहनत की। टाइम टेबल बनाकर वो सेल्फ स्टडी करती थी। उसे यकीन था कि वह टॉप 10 में जरूर आएगी। कृतिका आगे चलकर सीए बनना चाहती है। उसका कहना है कि पढ़ाई में उसे गुरुजनों ने काफी मदद की। वह रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। स्कूल में की गई पढ़ाई का घर पर जाकर रिवीजन करती थी। अपने सहपाठियों के साथ वह ग्रुप स्टडी भी करती थी। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और गुरुजनों को दे रही है।

2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।


लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।