IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: ग्रामीण परिवेश से निकलकर ग्रेसी साहू ने रचा कीर्तिमान, बालोद की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: ग्रामीण परिवेश से निकलकर ग्रेसी साहू ने रचा कीर्तिमान, बालोद की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025
रायपुर: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में बालोद जिले की होनहार बेटी ग्रेसी साहू भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बालोद जिले के ग्राम कुसुमकसा की होनहार छात्रा ग्रेसी साहू ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.80% अंक प्राप्त कर छात्राओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय की छात्रा रही ग्रेसी ने ग्रामीण परिवेश में रहकर यह शानदार सफलता अर्जित की है। ग्रेसी के पिता तुकाराम साहू शासकीय विद्यालय में शिक्षक हैं और माता यशोदा साहू सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्या के पद पर कार्यरत हैं। ग्रेसी बचपन से ही मेधावी रही हैं। पहली से आठवीं तक की पढ़ाई उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर में की है और नवमी से बारहवीं तक शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की है। पढ़ाई के साथ-साथ वह बैडमिंटन खेल में भी रुचि रखती हैं और जिम्नास्टिक में राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। इतनी व्यस्तताओं के बीच वह घर के कामों में भी मां का सहयोग करती हैं। ग्रेसी का सपना है कि वह एक दिन आईएएस बनकर देश और राज्य के लिए कुछ बेहतर कर सके। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए रायपुर साइंस कॉलेज में एडमिशन लिया है। ग्रेसी आज पूरे जिले की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं।
https://www.youtube.com/live/CcgdGn9GIEM?si=xYFr399T6_3WUgCm
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: Coming out of rural environment, Gracie Sahu created a record, became an inspiration for the daughters of Balod, IBC24 encouraged her by giving Swarna Sharda Scholarship
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm