IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: हेमीन सिन्हा बनीं कुरूद की शान, 93.40% के साथ जिले में हासिल किया पहला स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: हेमीन सिन्हा बनीं कुरूद की शान, 93.40% के साथ जिले में हासिल किया पहला स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025/Image Credit: IBC24
रायपुर: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में धमतरी जिले की होनहार बेटी हेमीन सिन्हा भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: धमतरी जिले की कुरूद निवासी हेमीन सिन्हा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.40% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली हेमीन ने ग्रामीण परिवेश में रहकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके पिता गणेश राम सिन्हा किसान हैं और माता सुभद्रा सिन्हा गृहिणी हैं। हेमीन ने पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई गैलेक्सी स्कूल, कुरूद में और कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरूद में की है। वह शुरू से ही मेधावी छात्रा के रूप में जानी जाती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें बैडमिंटन खेलने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेती रही है।
वह घर के कामों में भी मां का हाथ बंटाती हैं। हेमीन का सपना है कि वह आगे चलकर सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनें और राज्य व देश के लिए बेहतर कार्य करना चाहती है। अब वह कुरूद के संत गुरुघासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.कॉम कर रही हैं। उनकी सफलता आज जिले की बेटियों के लिए एक मिसाल बन गई है।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
https://www.youtube.com/live/t3dxVHWu_ww?si=XDR5cFUIzx8Dnrgx
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm