BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025 Live Update: पुणे में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप वैन, 7 लोगों की मौत

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025 Live Update: पुणे में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप वैन, 7 लोगों की मौत

karan nepaliUpdated on 11 Aug 2025 | 9:35 pm
MP News। Photo Credit: IBC24 File Photo

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025 Live Update:  भोपाल: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी प्रदेश में टॉप करने वाली बेटियों को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रदान की गई। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप का कार्यक्रम आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया है। मध्यप्रदेश के सीएम सीएम डॉ मोहन यादव प्रदेश और जिले की टॉपर बेटियों को सम्मानित करेंगे।

वहीँ मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मंत्री विश्वास सारंग से IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे ने चर्चा की। मंत्री विश्वास सारंग ने IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे के सवालों का बड़ी ही शालीनता से जवाब दिया।

https://www.youtube.com/live/JUNbRtIcsjc?si=gCFWUL3lr6xz_Pyu

नई दिल्ली: Today News And Live Update 11 August 2025: बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोर्चा खोला हुआ है। वहीं आज राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 300 सांसद संसद भवन परिसर से दिल्ली स्थित भारतीय चुनाव आयोग (ECI) कार्यालय तक मार्च करेंगे। विपक्षी सांसदों ने तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलने का समय मांगा है। वहीं मार्च के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। इस रात्रिभोज इंडिया घटक दलों के सभी सांसद शामिल होंगे।

11 Aug 2025 | 9:16 pm

Chirimiri Breaking News: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी के दिमाग की चोरी हुई है’

चिरमिरी
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान
वोट की चोरी होने को लेकर कांग्रेस के सवालों पर कहा
वोट की कोई चोरी नहीं हुई है
राहुल गांधी के दिमाग की चोरी हुई है
इसकी खोज करनी चाहिए
चुनाव आयोग बोगस वोटर की जांच कर हटा रही है
समझ में नहीं आ रहा कांग्रेस और राहुल गांधी चाहते क्या है

11 Aug 2025 | 9:13 pm

Chhatarpur Breaking News: रास्ते में टूटकर गिरा बिजली का तार, चपेट में आने से महिला और मासूम की मौत

छतरपुर
रास्ते में टूटकर गिरा बिजली का तार
चपेट में आने से महिला और मासूम की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
हरपालपुर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव का मामला

11 Aug 2025 | 8:51 pm

Raipur Breaking News: 13 अगस्त को रायपुर में BJP की तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में CM विष्णु देव साय होंगे शामिल

13 अगस्त को रायपुर में BJP की तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में CM विष्णु देव साय होंगे शामिल

कई मंत्री और BJP पदाधिकारी होंगे शामिल

शहीद स्मारक-मरीन ड्राइव तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

11 Aug 2025 | 8:49 pm

Raipur Breaking News: रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बडी कार्रवाई, वीक एंड नाइट ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बडी कार्रवाई

रायपुर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बडी कार्रवाई…

वीक एंड नाइट ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बडी कार्रवाई…

शनिवार-रविवार को 24 ड्रंक एंड ड्राइव चालको पर की गई कार्रवाई…

पुलिस ने नशेडी वाहन चालको की की सूची की जारी…

1000 से अधिक डंकन ड्राइवर्स के खिलाफ की जा चुकी है कार्यवाही….

11 Aug 2025 | 8:27 pm

Jabalpur Breaking News: 20 घंटे बाद मिला झरने में बहे युवक का शव, SDRF की टीम ने बरामद किया शव

जबलपुर
20 घंटे बाद मिला झरने में बहे युवक का शव
SDRF की टीम ने बरामद किया शव
कल नहाने के दौरान डूबा था साहिल केवट
पाटन थाना क्षेत्र के बगदरी वाटर फॉल की घटना

11 Aug 2025 | 8:02 pm

Bilaspur Breaking News: लूटपाट के 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से कार, बाइक और नगद जब्त

बिलासपुर
लूटपाट के 4 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से कार, बाइक और नगद जब्त
बाइक सवार से आरोपियों ने की थी लूटपाट
चकरभाठा थाना पुलिस की कार्रवाई

11 Aug 2025 | 7:57 pm

Bhopal Breaking News: फलों पर थूक कर पानी छिड़कने का मामला, पुलिस ने 2 युवक को हिरासत में लिया

भोपाल
फलों पर थूक कर पानी छिड़कने का मामला
पुलिस ने 2 युवक को हिरासत में लिया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
नगर निगम ने भी की कार्रवाई, ठेला हटाया

11 Aug 2025 | 7:56 pm

Mahasamund Breaking News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे दुर्गापाली, चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

महासमुंद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे दुर्गापाली
चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

11 Aug 2025 | 7:54 pm

Ujjain Breaking News: शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध

उज्जैन- शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध
कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई झड़प

11 Aug 2025 | 7:35 pm

Bhopal Breaking News: अर्चना तिवारी गुमशुदगी का मामला, टीम रानीकमलापति से इटारसी के बीच जंगलों में करेगी सर्चिंग

भोपाल

अर्चना तिवारी गुमशुदगी का मामला…..

भोपाल SP रेल राहुल लोढ़ा ने गठित की तीसरी टीम…

टीम रानीकमलापति से इटारसी के बीच जंगलों में करेगी सर्चिंग…

तीसरी टीम जंगलों में गैंगमेन के साथ करेंगी तलाश…..

07 अगस्त से लापता है अर्चना तिवारी, इंदौर से कटनी के लिए हुई थी इंदौर-बिलासपुर ट्रेंन में रवाना….

लास्ट लोकेशन भोपाल स्टेशन की मिली…..

11 Aug 2025 | 7:33 pm

Jabalpur Breaking News: 4 बदमाशों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, दिनदहाड़े घर में घुसकर की मारपीट

जबलपुर
4 बदमाशों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट
दिनदहाड़े घर में घुसकर की मारपीट
इलाज के दौरान बेटे की मौत, मां गंभीर
पुरानी रंजिश को लेकर की मारपीट
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घमापुर थाना क्षेत्र का मामला

11 Aug 2025 | 7:07 pm

Raipur Breking News: हर मस्जिद, मदरसा दरगाह में तिरंगा फहराया जाने को लेकर वक्फ बोर्ड के पत्र पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान

रायपुर ,

हर मस्जिद , मदरसा दरगाह में तिरंगा फहराया जाने को लेकर वक्फ बोर्ड के पत्र पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान ,

वक्फ बोर्ड को ये पत्र लिखने के पहले परीक्षण करना था क्या मदरसों में तिरंगा फहराया जा रहा है की नहीं ,

जहां तक मस्जिद में तिरंगा फहराए जाने सवाल है तो वो एक धार्मिक स्थल है और किसी भी धार्मिक स्थल में झंडा नहीं फहराया जाता ,

अगर इस तरह का निर्देश मस्जिद के लिए जारी किया गया है तो सरकार को मंदिर गुरुद्वारा और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी इस तरह का आदेश जारी करना चाहिए ,

11 Aug 2025 | 6:44 pm

Umaria News: बरही-पनपथा मार्ग पर 2 बाइक में भिड़ंत

उमरिया-
बरही-पनपथा मार्ग पर 2 बाइक में भिड़ंत
हादसे में 2 लोगों की मौत, 4 घायल
अमरपुर चौकी के भदार नदी के पास की घटना

11 Aug 2025 | 6:43 pm

Khandva News: खाटू श्याम मंदिर में चोरी

खंडवा- खाटू श्याम मंदिर में चोरी
चांदी के छत्र, मूर्तियां समेत नगदी पार
कुल 4 लाख रु की चोरी का अनुमान
चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद
मोघट पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

11 Aug 2025 | 6:32 pm

Bilaspur News: प्रदेश के जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों का मामला

बिलासपुर
प्रदेश के जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों का मामला
15 हजार की क्षमता वाले जेलों में 20 हजार से अधिक कैदी
मामले में आज चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई
शासन ने बताया इसी माह बेमेतरा के नए जेल का काम हो जाएगा पूरा
बिलासपुर के नए जेल के लिए सातवीं बार निकाला जाएगा नया टेंडर
कोर्ट ने पूछा – जेलों में कब तक हो जाएगी वेलफेयर ऑफिसरों की नियुक्ति
मामले में HC ने 16 सितंबर तक शासन से शपथपत्र में मांगा जवाब

11 Aug 2025 | 6:03 pm

Khandwa News: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

खंडवा-
अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
आरोपियों के पास से सोने के जेवर समेत 2 लाख रु जब्त
20 जुलाई को चोरी की घटना को दिया था अंजाम
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

11 Aug 2025 | 6:02 pm

Ramanujganj: दबंगों ने ग्रामीणों पर किया हमला

रामानुजगंज-
दबंगों ने ग्रामीणों पर किया हमला
हमले में 2 ग्रामीण घायल, अंबिकापुर रेफर
दबंगों ने किया है वन विभाग की जमीन पर कब्जा
वन जमीन पर कब्जा रोकने गए थे ग्रामीण
सनावल थाना क्षेत्र के तालकेश्वरपुर का मामला

11 Aug 2025 | 5:30 pm

Jashpur News: पड़ोसी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जशपुर-
पड़ोसी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खेत की मेढ़ को लेकर हुआ था विवाद
आरोपी ने घर में घुसकर की थी हत्या
पंडरापाठ चौकी पुलिस की कार्रवाई

11 Aug 2025 | 5:06 pm

Dhamtari News: मामूली बात पर छठी कार्यक्रम में चाकूबाजी

धमतरी-
मामूली बात पर छठी कार्यक्रम में चाकूबाजी
बाप-बेटा सहित 3 लोग घायल, इलाज जारी
3 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा गांव का मामला

11 Aug 2025 | 5:04 pm

Katni News: युवती अर्चना तिवारी के लापता होने का मामला

कटनी-
युवती अर्चना तिवारी के लापता होने का मामला
इंदौर के ASP राजेश दंडोतिया का बयान
अभी तक कटनी पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया
यदि संपर्क करता है तो इंदौर पुलिस उनके साथ है

11 Aug 2025 | 5:04 pm

Raipur News: कापा इलाके में लूट की वारदात में अब फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच

रायपुर LOOT अपडेट

कापा इलाके में लूट की वारदात में अब फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच

वारदात की जगह पर सीन किया गया रीक्रिएट

कारोबारी चिराग के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने ली घटना से संबंधित जानकारी

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं

11 Aug 2025 | 4:49 pm

Gariaband News: 2 बाइक में जोरदार भिड़ंत

गरियाबंद-
2 बाइक में जोरदार भिड़ंत
हादसे में 1 युवक की मौत, 1 घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

11 Aug 2025 | 4:46 pm

CG News: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का सभी मुतवल्ली को पत्र

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का सभी मुतवल्ली को पत्र

हर मस्जिद, मदरसा, दरगाह पर फहराया जाए तिरंगा

मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आदेश

कहा, देश भक्ति और भाईचारा बढ़ाने की पहल

पहली बार जारी हुआ है इस तरह का आदेश

11 Aug 2025 | 4:36 pm

MP News: लव जिहाद का मामला आया सामने

हटा
लव जिहाद का मामला आया सामने
मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती को भगाया
हिन्दू संगठनों के लोगों ने जताया विरोध
युवक पर कार्रवाई करने की मांग
युवती की सकुशल वापसी की मांग

11 Aug 2025 | 4:22 pm

Raipur News: 15 अगस्त समारोह के लिए मुख्य अतिथि की सूची जारी

ब्रेकिंग

15 अगस्त समारोह के लिए मुख्य अतिथि की सूची जारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सूची

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

मंत्री, विधायक, और सांसदों को भी बनाया गया मुख्य अतिथि

11 Aug 2025 | 3:43 pm

Raipur News: भूपेश बघेल की याचिका पर SC में हुई सुनवाई

रायपुर…

भूपेश बघेल की याचिका पर SC में हुई सुनवाई…

भूपेश बघेल की याचिका को किया डिस्पोज ऑफ…

ED बिना जांच और नोटिस के मजिस्ट्रेड की अनुमति के बिना कार्रवाई करने पर HC जा सकते है भूपेश…

भूपेश बघेल ने PMLA 50,45 और 60 की धाराओ को किया था चैलेज…

विजय मदन लाल चौधरी केस की दलील का हवाला देते हुए याचिका की निराकृत…

SC में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माला बागची की डबल बैंच में सुनवाई…

11 Aug 2025 | 2:41 pm

Korba News: पुलिस को पता बताने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई

कोरबा-
पुलिस को पता बताने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई
मां के साथ की बदसलूकी, लड़के के चाचा को भी पीटा
थाने में रिपोर्ट करने पर बदमाशों ने घर में की तोड़फोड़
CCTV फुटेज आया सामने, CSEB चौकी क्षेत्र की घटना

11 Aug 2025 | 2:41 pm

Keshkal News: नशे से परेशान शराबी पिता ने लगाई फांसी

केशकाल-
नशे से परेशान शराबी पिता ने लगाई फांसी
पिता की मौत से दुखी बेटे ने पीया कीटनाशक
युवक गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
फरसगांव थाना क्षेत्र की घटना

11 Aug 2025 | 2:31 pm

Damoh News: टोकन न मिलने से नाराज किसानों का हंगामा

दमोह-
टोकन न मिलने से नाराज किसानों का हंगामा
ट्रक से जबरन खाद्य सामान उतारने का किया प्रयास
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर संभाला मोर्चा
दमोह के तेंदूखेड़ा का मामला

11 Aug 2025 | 2:27 pm

Bilaspur News: जिले में फिर हुआ धर्मांतरण का भंडाफोड़

बिलासपुर- जिले में फिर हुआ धर्मांतरण का भंडाफोड़
हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ मिलकर दी दबिश
बंधवापारा में प्रार्थना सभा के आड़ में किया जा रहा था धर्मांतरण
हिंदू संगठनों का आरोप 8 से 10 महिलाओं का कर रहे थे धर्मांतरण
ब्राह्मण महिला पर प्रार्थना सभा कराने का आरोप
सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला

11 Aug 2025 | 2:09 pm

Raipur News: प्रदेश सरकार की गौधाम योजना पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल

रायपुर ब्रेकिंग ,

प्रदेश सरकार की गौधाम योजना पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल …..

पूछा कि 10 रुपए में कौन सा पशु आहार मिलेगा ,

गौधाम निर्माण के लिए राशि कहां से आएगी ,

कांग्रेस सरकार में बने 10 हजार से अधिक गौठानों का क्या होगा ,

सड़क में कुचले गए सैकड़ों मवेशियों के जिम्मेदार कौन होगे …..?

11 Aug 2025 | 2:08 pm

Gwalior News: दो पक्षों में विवाद में लाठी, डंडे चले, हुआ पथराव

ग्वालियर- दो पक्षों में हुआ विवाद
विवाद में लाठी, डंडे चले, हुआ पथराव
घटना का वीडियो आया सामने
गिरवाई थाने में किया क्रॉस FIR दर्ज
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
एक पक्ष का आरोप शराब पी कर दी गलियां
दूसरे पक्ष ने नाबालिग से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
भथरियो के पुरा गांव की घटना

11 Aug 2025 | 2:08 pm

Raipur News: कापा रेलवे क्रॉसिंग के पास कारोबारी से उठाईगिरी

रायपुर

कापा रेलवे क्रॉसिंग के पास कारोबारी से उठाईगिरी

बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घेर कर दिया वारदात को अंजाम

बोरवेल कारोबारी चिराग जैन हुए वारदात के शिकार

15 लाख के उठाईगिरी की खबर

बाइक सवार में उस्तरा और पिस्तौल टिकाकर दिया घटना को अंजाम

पंडरी थाना पुलिस जांच में जुटी

11 Aug 2025 | 1:59 pm

Raipur News: कापा रेलवे क्रॉसिंग के पास कारोबारी से उठाईगिरी

रायपुर: कापा रेलवे क्रॉसिंग के पास कारोबारी से उठाईगिरी

बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घेर कर दिया वारदात को अंजाम

बोरवेल कारोबारी चिराग जैन हुए वारदात के शिकार

15 लाख के उठाईगिरी की खबर

बाइक सवार में उस्तरा और पिस्तौल टिकाकर दिया घटना को अंजाम

पंडरी थाना पुलिस जांच में जुटी

11 Aug 2025 | 1:08 pm

Ambikapur News: गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे सरगुजा

अंबिकापुर- गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे सरगुजा
संभाग स्तरीय पुलिस अधिकारियों की ले रहे बैठक
बैठक में IG समेत 6 जिलों के पुलिस मौजूद
संभाग में लॉ एन्ड आर्डर की कर रहे है समीक्षा

11 Aug 2025 | 12:39 pm

Dongargarh News: महर्षि वाल्मीकि और संत सुदर्शन महाराज की मूर्ति खंडित

डोंगरगढ़-
महर्षि वाल्मीकि और संत सुदर्शन महाराज की मूर्ति खंडित
अज्ञात आरोपियों ने किया मूर्तियां खंडित
वाल्मीकि समाज के लोगों में फूटा गुस्सा
राज्यपाल के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, केस दर्ज
अछोली के सुदर्शन गिरी पहाड़ पर स्थित है मूर्ति

11 Aug 2025 | 12:28 pm

Jabalpur News: कट्टे की नोक पर फाइनेंस कम्पनी के बैंक में दिन दहाड़े डकैती

जबलपुर- कट्टे की नोक पर फाइनेंस कम्पनी के बैंक में दिन दहाड़े डकैती
10 से 12 किलो सोना, 5 लाख से अधिक कैश लेकर लुटेरे फरार
हथियारों से लैस पांच नकाबपोश लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
कट्टे की नोक पर ब्रांच मैनेजर से फिंगर प्रिंट लेकर खुलवाया स्ट्रांग रूम
नकाबपोश बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को बाथरूम में किया बंद
सिहोरा थाना क्षेत्र के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का मामला

11 Aug 2025 | 12:04 pm

Raipur News: CM विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

Raipur: CM विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

CM विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से उतरे

तकनीकी दल हेलीकॉप्टर के सुधार में जुटा

हेलीकॉप्टर से उतर कर वेटिंग रूम पहुंचे सीएम

CM के साथ अजय जामवाल, किरण सिंहदेव मौजूद

11 Aug 2025 | 11:29 am

Raipur News: डीडी नगर में हत्या, मामले में आरोपी पप्पू यादव गिरफ्तार

रायपुर- डीडी नगर में हत्या
मामले में आरोपी पप्पू यादव गिरफ्तार
घर के सामने गाड़ी टकराने को लेकर हुआ था विवाद
विवाद के दौरान चाकूबाजी में घायल हुआ था युवक
घायल युवकी की इलाज के दौरान मौत
डीडी नगर थाना इलाके का मामला

11 Aug 2025 | 11:12 am

Raipur News: छत्तीसगढ़ में वोट चोरी पर बढ़ी सियासत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वोट चोरी पर बढ़ी सियासत ,

तीखे बयानों के बाद सोशल मीडिया पर पोस्टर हो रहे जारी ,

फर्जी वोट का कार्टून पोस्टर कांग्रेस ने किया जारी ,

भाजपा को बताया चोरी की सरकार ,

X में पोस्ट कर चुटकी ली, लिखा अबकी बार “चोरी की सरकार”

11 Aug 2025 | 11:10 am

Gwalior News: नशे में धुत्त एक युवती ने जमकर मचाया हंगामा

ग्वालियर: नशे में धुत्त एक युवती ने जमकर मचाया हंगामा,
कोटेश्वर महादेव मंदिर इलाके की घटना,
नशे में धुत्त युवती कभी बाइक सवार को रोककर उसके पीछे बैठ रही थी तो कभी मौके पर मौजूद ओटो में जाकर बैठ जाती थी,
लोगों से जमकर की गाली गलौज,
लोगों का कहना रात भर से नशे में धुत्त युवती इलाके में सड़क पर पड़ी हुई थी,
सुबह होते ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

11 Aug 2025 | 11:09 am

Raisen News: पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायसेन- पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अपने सरकारी क्वाटर में लगाई आरक्षक ने फांसी
आरक्षक अवतार सिंह ललितपुर का रहने वाला
रात 11 बजे की घटना, फांसी लगाने का कारण अज्ञात

11 Aug 2025 | 10:44 am

Surajpur News: अनियंत्रित एम्बुलेंस पेड़ से टकराई, ड्राइवर की मौके पर मौत

सूरजपुर- अनियंत्रित एम्बुलेंस पेड़ से टकराई
एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौके पर मौत
एम्बुलेंस का EMT चला रहा था एम्बुलेंस
घटना के बाद EMT मौके से हुआ फरार
मरीज को छोड़कर वापस जा रहा था एम्बुलेंस

11 Aug 2025 | 10:25 am

Khargone News: खरगोन शहर में मप्र का सबसे बड़ा शिवडोला शुरू

खरगोन- खरगोन शहर में मप्र का सबसे बड़ा शिवडोला शुरू
भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव देंगे श्रद्धालुओं को दर्शन
शाही पालकी में विराजित होकर निकले महादेव
खरगोन के पुलिस बैंड ने दी भगवान को सलामी
महा आरती के बाद निकलेंगे नगर भ्रमण पर
शिव डोले में करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल
सुरक्षा के लिए एक हजार का पुलिस बल तैनात
ड्रोन कैमरे से भी की जा रही है क्षेत्र की निगरानी

11 Aug 2025 | 10:24 am

Guna News: मामूली विवाद में तहसील के सामने जमकर मारपीट

गुना- मामूली विवाद में तहसील के सामने जमकर मारपीट
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
10-12 लोगों के बीच जमकर खींचतान मारपीट
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची

11 Aug 2025 | 10:17 am

Raipur News: रायपुर में शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में मुनाफा देने के नाम पर बड़ी ठगी

रायपुर: रायपुर में शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में मुनाफा देने के नाम पर बड़ी ठगी

पैसे डबल करने की बात कह कर ठग ने 10 लाख रुपए की गड़बड़ी की

5 से 6 लोगों के साथ ठगी करने का मामला

अभिलाष मसीह नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज

राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच

11 Aug 2025 | 10:02 am

Raipur News: राहुल गांधी और कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर अरुण साव का बयान

रायपुर:  कांग्रेस के विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट और उसपर उठ रहे सवाल, जांच की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा-

कांग्रेस पूरी तरह सीमाओं को लांघ चुकी है, राजनीति में कांग्रेस कितना गिरेगी. अमर्यादित बातें अपनी ऑफिशियल हैंडल से कांग्रेस नेता कर रहे हैं, ये दुर्भाग्य की बात है

राहुल गांधी और कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर अरुण साव का बयान,

कहा-राहुल गांधी कभी बूथ के एजेंट तो रहे नहीं.

कभी बूथ में वोट निकालते और मतदाता सूची में नाम कटवाने और जुड़वाने का काम करते तो उन्हें समझ आता.

जब सारा चुनाव हो गया तब ईवीएम को छोड़कर वोटर लिस्ट पर आकर अटके हैं, अब आगे पता नहीं कहां आकर अटकेंगे…..

11 Aug 2025 | 10:00 am

Raipur News: भूपेश बघेल का बयान बताता है कि अपनी पार्टी में अपना स्थान सुरक्षित रखने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं: डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर में दिए बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान.

भूपेश बघेल ने कहा था मैं शरणागत नहीं होऊंगा, मैं हेमंत बिस्व सरमा नहीं हूं.

अरुण साव ने पलटवार में कहा-

वो मुगालते में न रहें, भूपेश बघेल का बयान बताता है कि अपनी पार्टी में अपना स्थान सुरक्षित रखने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं,

जबकि ऐसी कोई बात है नहीं. कांग्रेस के हालात ऐसे की भूपेश बघेल को अपनी प्रतिबद्धता दिखानी पड़ रही है……

 

11 Aug 2025 | 9:53 am

Gwalior News: कारोबारी से 50 लाख की धोखाधड़ी

ग्वालियर- कारोबारी से 50 लाख की धोखाधड़ी
3 ठगों ने दिया वारदात को अंजाम
पैसा डबल करने का दिया था झांसा
डबरा सिटी थाना क्षेत्र की घटना

11 Aug 2025 | 9:35 am

Balod News: तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्री बस दुकान में घुसी

बालोद- तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्री बस दुकान में घुसी
पेड़, ट्रैक्टर सहित दुकान का टिन शेड टूटा
बस ड्राइवर फरार, बस में नहीं थे एक भी यात्री
किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं
पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोचवाही में हुआ हादसा

11 Aug 2025 | 9:33 am

Janjgir News: तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, जवानों ने निकाला शव

जांजगीर- तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत
नगर सेना के जवानों ने निकाला शव
कल शाम घर से निकला था बुजुर्ग
नवागढ़ पुलिस जांच कर रही जांच

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Swarna Sharda Scholarship 2026

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm