IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: मुश्किल हालात में भी हासिल परी सिंघई बनी जिले की टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: मुश्किल हालात में भी हासिल परी सिंघई बनी जिले की टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025
रायपुर: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की होनहार बेटी परी सिंघई भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की परी सिंघई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92.40% अंक प्राप्त कर कामर्स संकाय में जिला टॉपर बनकर कीर्तिमान रचा है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेमरा की छात्रा परी ने कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई जारी रखी। किराए के छोटे मकान में स्टडी टेबल तक नहीं थी, लेकिन उसी बिस्तर पर बैठकर उसने अपने सपनों की नींव रखी।
परी ने लक्ष्य तय किया था -12वीं में टॉप करना है। दीवार पर लिखे इस संकल्प को उसने पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ साकार किया। रोज स्कूल, ट्यूशन और रात भर की पढ़ाई के साथ मोबाइल से दूरी बनाकर वह अपने लक्ष्य पर डटी रही। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों जितेश दास और प्राचार्य नरेंद्र तिवारी को देती हैं। अब वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर IBC24 द्वारा स्वर्णशारदा अवार्ड से सम्मानित किया गया। परी की यह कहानी हर छात्र के लिए एक प्रेरणा है कि कठिनाई कितनी भी हो, अगर जज्बा हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।
Read More : जन्माष्टमी पर जमकर बरसेगा बादल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: Pari Singhai became the topper of the district
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm