BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: प्रियल द्विवेदी बनीं प्रदेश की टॉपर, लगन से लिखी सफलता की कहानी, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप ने किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: प्रियल द्विवेदी बनीं प्रदेश की टॉपर, लगन से लिखी सफलता की कहानी, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप ने किया सम्मानित

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025

tikesh Kumar
Published: 11 Aug 2025 | 2:45 pmModified: 11 Aug 2025 | 2:45 pm

भोपाल:  IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी मध्यप्रदेश की जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में मैहर जिले की होनहार बेटी प्रियल द्विवेदी भी शामिल है।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: मध्यप्रदेश की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में मैहर जिले की होनहार छात्रा प्रियल द्विवेदी ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि प्रियम किसी निजी स्कूल से नहीं, बल्कि एक सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने गणित विषय में प्रदेश टॉप कर अपने जिले, स्कूल, शिक्षकों और माता-पिता का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। प्रियम बताती है कि उनके पिता स्वयं एक सरकारी शिक्षक हैं और शिक्षा के महत्व को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने घर पर बचपन से ही ऐसा माहौल बनाया जिससे पढ़ाई में प्रियल को कोई बाधा न हो। प्रियल बताती हैं, "मेरे घर में हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी गई।

पापा खुद शिक्षक हैं इसलिए उन्होंने मुझे शुरुआत से ही सही दिशा में मार्गदर्शन दिया। स्कूल के शिक्षक भी बहुत सहयोगी रहे। मैं आज जहां भी हूं, इसका श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हूं। सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर टॉपर बनने पर प्रियल ने कहा, "सरकारी स्कूलों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होती है। जरूरत है तो केवल लगन और मेहनत की। मैंने यह साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो किसी भी स्कूल से पढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है। प्रियल का सपना है कि वह आगे चलकर IAS अधिकारी बने और शिक्षा के क्षेत्र में काम करें। वह कहती हैं मैं कलेक्टर बनकर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती हूं, ताकि हर बच्चा बेहतर शिक्षा पा सके, चाहे वह किसी भी वर्ग या क्षेत्र से आता हो।

मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली प्रियल ने संसाधनों की कमी को कभी बाधा नहीं बनने दिया। पढ़ाई के साथ-साथ ड्राइंग करना भी उन्हें बेहद पसंद। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रियल द्विवेदी आज मध्यप्रदेश की उन बेटियों की मिसाल बन चुकी हैं जो अपने सपनों को साकार करने के लिए हर परिस्थिति में डटकर मेहनत करती हैं।

2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: Priyal Dwivedi became the state topper

शहर की खबरें

Swarna Sharda Scholarship 2026

और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am