BSNL Recharge Plan: BSNL का रिचार्ज देखकर दिमाग घूम जाएगा! डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, आखिर कितने में मिल रहा है ये ऑफर?

BSNL Recharge Plan: BSNL का 299 रुपये वाला प्लान 30 दिनों तक रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा देता है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें पूरे महीने बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती।

BSNL Recharge Plan: BSNL का रिचार्ज देखकर दिमाग घूम जाएगा! डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, आखिर कितने में मिल रहा है ये ऑफर?

(BSNL Recharge Plan/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: August 30, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: August 30, 2026 4:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ₹299 में 30 दिन: पूरे महीने की वैलिडिटी।
  • रोज 3GB डेटा: हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा।
  • अनलिमिटेड कॉलिंग: देशभर में फ्री कॉलिंग।

BSNL Recharge Plan: अगर आप मोबाइल पर ज्यादा इंटरनेट चलाते हैं तो हर कुछ दिनों में रिचार्ज कराने से परेशान हैं तो BSNL का 299 रुपये वाला प्लान (BSNL Recharge Plan) आपके काम आ सकता है। इस रिचार्ज में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जाती है यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे महीने मोबाइल इस्तेमाल किया जा सकता है।

रोजाना मिलेगा 3GB डेटा

इस प्लान की सबसे खास बात इसका डेली डेटा (BSNL Recharge Plan) बेनिफिट है। यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है। इस डेटा का इस्तेमाल YouTube या दूसरे वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने, ऑनलाइन गेम खेलने, गाने सुनने और इंटरनेट ब्राउजिंग जैसे कामों के लिए किया जा सकता है। अगर किसी दिन 3GB डेटा खत्म हो जाता है तो इंटरनेट बंद नहीं होगा। इसके बाद स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी।

अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS

डेटा के अलावा BSNL इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी दे रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स देशभर में बिना अलग टॉकटाइम रिचार्ज के कॉल कर सकते हैं। इसके साथ रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी शामिल है। ऐसे में जिन लोगों को इंटरनेट के साथ कॉलिंग और SMS की भी जरूरत रहती है, उनके लिए यह प्लान एक सुविधाजनक विकल्प बन सकता है।

30 दिन में कुल 90GB डेटा

BSNL के इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों (BSNL Recharge Plan) की है जो इसे खास बनाती है। पूरी अवधि में रोज 3GB डेटा मिलने पर यूजर्स को कुल 90GB तक हाई-स्पीड डेटा मिल सकता है। हालांकि, रोजाना मिलने वाले डेटा की अपनी सीमा है। किसी दिन बचा हुआ डेटा अगले दिन जुड़ता है या नहीं, इसकी जानकारी इस प्लान में नहीं दी गई है। इसलिए ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों को डेली लिमिट का ध्यान रखना होगा।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।