BSNL Rs 1 Recharge Plan: सिर्फ 1 रुपये खर्च करके SIM और 24GB डेटा! BSNL के इस धांसू ऑफर में अनलिमिटेड कॉलिंग भी, जानिए कौन ले सकता है इसका फायदा

BSNL Rs 1 Recharge Plan: बीएसएनएल का 1 रुपये वाला ऑफर नए ग्राहकों के लिए खास है। इसमें SIM के साथ 24 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1GB 4G डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। यह ऑफर 12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

BSNL Rs 1 Recharge Plan: सिर्फ 1 रुपये खर्च करके SIM और 24GB डेटा! BSNL के इस धांसू ऑफर में अनलिमिटेड कॉलिंग भी, जानिए कौन ले सकता है इसका फायदा

(BSNL Rs 1 Recharge Plan/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: September 21, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: September 21, 2026 3:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ₹1 में BSNL SIM
  • 24 दिनों की वैलिडिटी
  • रोजाना 1GB 4G डेटा

BSNL Rs 1 Recharge Plan: अगर आप नया मोबाइल SIM लेने की तैयारी कर रहे हैं तो BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर (BSNL Rs 1 Recharge Plan) आपके लिए बहुत काम को हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर में नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में SIM दिया जा रहा है। इसके साथ 24 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1GB 4G डेटा और 100 SMS की सुविधा दिया जा रहा है। लेकिन यह ऑफर बीएसएनएल के मौजूदा ग्राहकों के लिए नही है।

24 दिनों तक मिलेगा फायदा

इस ऑफर की सबसे खास बात इसकी कीमत के साथ मिलने वाली वैलिडिटी है। नए ग्राहक 1 रुपये में SIM लेने के बाद 24 दिनों तक प्लान की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस दौरान उन्हें रोजाना 1GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलेगा। यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 24GB डेटा उपलब्ध होगा। ऐसे यूजर्स के लिए यह ऑफर उपयोगी हो सकता है जो कम कीमत में BSNL की 4G सर्विस को आजमाना चाहते हैं।

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS भी

डेटा के अलावा इस ऑफर में अनलिमिटेड कॉलिंग (BSNL Rs 1 Recharge Plan) की सुविधा भी दी जाती है। ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर मौजूद लोगों को कॉल कर सकेंगे। इसके साथ रोजाना 100 SMS मिलेंगे। 24 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से ग्राहक कुल 2,400 SMS का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।

सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ऑफर

BSNL का यह ऑफर हर ग्राहक के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने इसे खास तौर पर नए ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। इसका मतलब है कि जो लोग पहले से BSNL SIM इस्तेमाल कर रहे हैं वे इस ऑफर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कंपनी इस तरह के ऑफर के जरिए नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने और उन्हें 4G सेवा का अनुभव देने की कोशिश कर रही है।

12 अक्टूबर तक है ऑफर

BSNL की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 रुपये वाला यह ऑफर (BSNL Rs 1 Recharge Plan) 12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इच्छुक ग्राहक ऑफर की पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी अपने नजदीकी BSNL ऑफिस से ले सकते हैं। इसके अलावा BSNL की वेबसाइट या Selfcare ऐप पर भी जानकारी देखी जा सकती है। ग्राहक 1800-180-1503 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके भी ऑफर से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।