(BSNL Freedom Offer Plan/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: BSNL Freedom Offer Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नए यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक खास और किफायती ऑफर पेश किया है। जिसे ‘Freedom Offer’ नाम दिया गया है। इस ऑफर के तहत कंपनी बेहद कम कीमत में कई जरूरी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध करा रही है। BSNL का यह कदम खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो कम खर्च में बेहतर मोबाइल कनेक्शन की तलाश कर रहे हैं। सिर्फ 51 रुपये में मिलने वाला यह प्लान बाजार में काफी चर्चा में है।
इस 51 रुपये वाले Freedom Offer प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है। कॉलिंग के मामले में यह प्लान और भी आकर्षक है क्योंकि इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यानी यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के पूरे दिन कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा BSNL इस ऑफर में नए ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के सिम कार्ड भी उपलब्ध करा रहा है जो इसे और भी खास बनाता है।
यह पूरा पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जिससे यूजर्स को लगभग पूरे महीने तक सभी सुविधाओं का लाभ मिलता है। एक बार रिचार्ज करने के बाद ग्राहक इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, सोशल मीडिया और कॉलिंग का बेफिक्र होकर इस्तेमाल कर सकते हैं। कम कीमत में इतने सारे फायदे मिलने के कारण यह प्लान खासतौर पर छात्रों, नए यूजर्स और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह ‘Freedom Offer’ केवल नए BSNL यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है जो 22 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक लागू रहेगा। इच्छुक ग्राहक इस योजना का लाभ BSNL Customer Service Centre या नजदीकी अधिकृत रिटेल स्टोर से ले सकते हैं। कम कीमत और ज्यादा बेनिफिट्स के कारण यह ऑफर ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।