Cell Broadcast Emergency Alerts: फोन का सायरन अब नहीं करेगा रात में डर का एहसास! जानिए सरकार ने अचानक क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

Cell Broadcast Emergency Alerts: सरकार ने मोबाइल पर आने वाली इमरजेंस अलर्ट सिस्टम को फिलहाल अगले आदेश तक बंद कर दिया है। यह फैसला NDMA की सलाह पर लिया गया है। अभी सेल ब्रॉडकास्ट सर्विसस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

Cell Broadcast Emergency Alerts: फोन का सायरन अब नहीं करेगा रात में डर का एहसास! जानिए सरकार ने अचानक क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

(Cell Broadcast Emergency Alerts/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 14, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: June 14, 2026 6:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकार ने मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (CBS) को अस्थायी रूप से बंद किया।
  • यह फैसला NDMA की सलाह के बाद लिया गया है।
  • देर रात अलर्ट आने से लोगों में नाराजगी और चर्चा हुई थी।

नई दिल्ली: Cell Broadcast Emergency Alerts: सरकार ने मोबाइल पर आने वाली इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह फैसला राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की सलाह के बाद लिया गया है। हाल के दिनों में कई लोगों के फोन पर देर रात इमरजेंसी अलर्ट आने से सोशल मीडिया पर नाराजगी और चर्चा देखने को मिली थी। इसके बाद इस सिस्टम की समीक्षा शुरू की गई।

तकनीकी और संचालन की हो रही जांच

अधिकारियों के मुताबिक, सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस (CBS) की तकनीकी और संचालन से जुड़ी जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसे अस्थायी रूप से क्यों बंद किया गया है। लेकिन संबंधित एजेंसियां यह देख रही हैं कि सिस्टम में किसी तरह के सुधार या बदलाव की जरूरत है या नहीं। इस सर्विस को दोबारा शुरू करने का फैसला NDMA की समीक्षा रिपोर्ट और नए निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा।

क्या है सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस?

सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस एक ऐसी तकनीक है जिसे आपदा और आपातकालीन स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट देने के लिए बनाया गया है। इसके जरिए बाढ़, भूकंप, चक्रवात या किसी सुरक्षा खतरे जैसी स्थितियों में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को तुरंत संदेश भेजा जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि यह सामान्य SMS पर निर्भर नहीं करता और एक साथ लाखों मोबाइल यूजर्स तक संदेश पहुंचा सकता है।

देशभर में हाल ही में हुआ था लॉन्च

भारत सरकार ने इस सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस को मई में देशभर में लॉन्च किया था। इसे दूरसंचार विभाग के तहत C-DOT ने NDMA और गृह मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया है। लॉन्च के समय इसे आपदा प्रबंधन में एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि बताया गया था। यह सिस्टम बिना इंटरनेट के भी काम करता है और मोबाइल पर तेज आवाज और पॉप-अप अलर्ट के जरिए तुरंत सूचना देता है ताकि लोगों को समय रहते अलर्ट किया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।