Instagram Reels Without Touching: बार-बार स्क्रीन छूने की झंझट खत्म! Instagram की ये छिपी सेटिंग ऑन करते ही Reels चलेंगी अपने आप
Instagram Reels Without Touching: इंस्टाग्राम रील्स देखने का अनुभव अब और आसान हो सकता है। यूजर्स Auto Scroll, Auto Play, Voice Control और Voice Assistant जैसे फीचर्स की मदद से बार-बार स्क्रीन छुए बिना वीडियो देख सकते हैं। खासकर लंबे समय तक देखने के दौरान इन सुविधाओं से रील्स चलाना और स्क्रॉल करना ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है।
(Instagram Reels without touching/ Image Credit: Pexels)
- Auto Scroll और Auto Play से रील्स देखना आसान हो सकता है।
- iPhone में Voice Control से आवाज के जरिए फोन चलाया जा सकता है।
- Android में Google Assistant और Voice Access की सुविधा मिलती है।
Instagram Reels Without Touching: आज के समय में इंस्टाग्राम Reels मनोरंजन का सबसे लोकप्रिय जरिया बन चुकी है। लोग खाली समय में रील्स देखना शुरू करते हैं और कई बार घंटों तक स्क्रॉल करते रहते हैं। खासतौर पर युवाओं में इसका क्रेज काफी ज्यादा है। लेकिन लगातार फोन पकड़कर रील्स देखने से हाथों में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्मार्टफोन और Instagram के कुछ फीचर्स यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
Auto Scroll और Auto Play से खुद चलेंगी रील्स
कुछ स्मार्टफोन और Instagram के नए वर्जन में Auto Scroll या Auto Play जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। अगर आपके फोन या ऐप में यह सुविधा मौजूद है तो रील्स बिना बार-बार स्क्रीन छुए आगे बढ़ सकती हैं। इस फीचर को एक्टिव करने के बाद हर वीडियो बदलने के लिए हाथ से स्क्रीन स्क्रॉल करने की जरूरत कम हो जाती है। अगर Instagram में यह विकल्प नहीं दिख रहा है तो ऐप को अपडेट करके देख सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सभी यूजर्स और डिवाइस में उपलब्ध हो यह जरूरी नहीं है।
iPhone में Voice Control से करें फोन ऑपरेट
iPhone यूजर्स के लिए बिना हाथ लगाए फोन चलाने का एक अच्छा विकल्प Voice Control फीचर है। इसे एक्टिव करने के लिए Settings में जाकर Accessibility ऑप्शन खोलना होता है। इसके बाद यूजर आवाज के जरिए फोन के कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकता है। इसकी मदद से Instagram खोलने और कुछ जरूरी कमांड देने जैसे काम आसान हो सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जो फोन को ज्यादा सुविधाजनक तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं।
Voice Assistant और Voice Access का विकल्प
Android स्मार्टफोन में Google Assistant और Voice Access जैसे फीचर्स मिलते हैं। जिनकी मदद से यूजर आवाज के जरिए कई काम कर सकता है। Google Assistant से Instagram खोलने और कुछ बेसिक कमांड देने की सुविधा मिल सकती है। वहीं Voice Access फीचर स्क्रीन पर मौजूद विकल्पों को बोलकर कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन इन फीचर्स का काम करना फोन के मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम और Instagram ऐप के वर्जन पर निर्भर करता है। इसलिए सभी डिवाइस में इनका अनुभव अलग हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- iPhone Air Price Drops: महंगा iPhone Air अब हुआ बजट में! छप्परफाड़ डिस्काउंट ने उड़ाए होश, ऑफर खत्म होने से पहले जान लें कीमत
- Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan: धरती की सेहत का ख्याल नहीं रख रहा इंसान, सीएम योगी ने की एक पेड़ मां के नाम महा अभियान की शुरुआत
- Obsession OTT Release Date: Netflix पर आने वाली है रूह कंपाने वाली हॉरर थ्रिलर फिल्म, इस तारीख को होगी रिलीज, अकेले देखे तो उड़ जाएगी रातों की नींद

Facebook


