SIM Card New Rules: नया SIM लेने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इतनी लिमिट पूरी होते ही नहीं मिलेगा नया कनेक्शन? कहीं आप भी तो नहीं फंसने वाले?

SIM Card New Rules: सरकार ने सिम कार्ड खरीदने के नियम और सख्त कर दिए हैं। अब नए सिम के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया पहले से ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही एक व्यक्ति कितने सिम कार्ड खरीद सकता है, इसकी भी सीमा तय की गई है। इस बदलाव का मकसद फर्जी सिम और गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना है।

SIM Card New Rules: नया SIM लेने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इतनी लिमिट पूरी होते ही नहीं मिलेगा नया कनेक्शन? कहीं आप भी तो नहीं फंसने वाले?

(SIM Card New Rules/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 24, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: August 24, 2026 3:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 9 SIM की सीमा पर अब सख्ती
  • 10वां नंबर लेने पर रोक
  • सभी कंपनियों के SIM होंगे शामिल

नई दिल्ली: SIM Card New Rules: मोबाइल SIM कार्ड को लेकर 24 अगस्त 2026 से नियमों के पालन (SIM Card New Rules) में सख्ती बढ़ा दी गई है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि नया SIM जारी करने से पहले ग्राहक के नाम पर पहले से चल रहे मोबाइल कनेक्शनों की संख्या चेक किया जाए। हालांकि, 9 SIM कार्ड की अधिकतम सीमा कोई नया नियम नहीं है। किंतु अब इसे ज्यादा सख्ती से लागू किया जा रहा है।

एक व्यक्ति के नाम पर 9 SIM की सीमा

देश के ज्यादातर हिस्सों में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन (SIM Card New Rules) रखने की अनुमति है। इसमें किसी एक कंपनी के SIM ही नहीं, बल्कि अलग-अलग कंपनियों के सभी नंबर शामिल होंगे। यानी Jio, Airtel, Vodafone Idea या किसी अन्य कंपनी के कनेक्शन मिलाकर संख्या 9 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में यह सीमा 6 कनेक्शन है।

10वां नंबर लेने पर क्या होगा?

अगर किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से 9 मोबाइल नंबर चल रहे हैं और वह 10वां SIM लेने जाता है तो टेलीकॉम कंपनी नया कनेक्शन जारी नहीं करेगी। इसके लिए कंपनियां सरकार के Digital Intelligence Platform यानी DIP की मदद लेंगी। इस सिस्टम के जरिए अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के कनेक्शनों की जानकारी मिलाकर यह पता लगाया जा सकेगा कि ग्राहक के नाम पर कुल कितने नंबर सक्रिय हैं।

पहचान जांच भी होगी मजबूत

DoT ने पहचान प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए तय सीमा (SIM Card New Rules) तक SIM रखने वाले ग्राहकों की प्रतिनिधि तस्वीर DIP पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की है। इससे कंपनियों को नए कनेक्शन के दौरान ऐसे ग्राहकों की पहचान करने में मदद मिलेगी। शुरुआत में जांच पूरी तरह रियल टाइम नहीं होगी और कंपनियों को अस्थायी रूप से बाद में सत्यापन की अनुमति है। हालांकि, 30 नवंबर 2026 तक इस प्रक्रिया को रियल टाइम एनरोलमेंट और एक्टिवेशन सिस्टम से जोड़ना होगा। तकनीकी कारण से सीमा से ज्यादा SIM सक्रिय होने पर समाधान होने तक कनेक्शन निलंबित भी किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।