UPI Transaction History: PhonePe, GPay और Paytm की हिस्ट्री देखने का ये तरीका नहीं जानते होंगे आप, ऐसे देखें पूरा रिकॉर्ड एक जगह!
UPI Transaction History: यदि आप Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे कई UPI ऐप इस्तेमाल करते हैं तो हर ऐप की पेमेंट हिस्ट्री अलग-अलग देखने की जरूरत नहीं है। एक आसान तरीके से आप सभी UPI ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड एक ही जगह चेक कर सकते हैं।
(UPI Transaction History/ Image Credit: AI-generated)
- सभी UPI पेमेंट एक जगह
- Paytm, PhonePe और GPay का रिकॉर्ड
- OTP से होगा वेरिफिकेशन
UPI Transaction History: आजकल लोग ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक से ज्यादा UPI ऐप इस्तेमाल करते हैं। कभी Paytm तो कभी PhonePe या Google Pay से पेमेंट किया जाता है। ऐसे में महीने के आखिर में सभी ट्रांजैक्शन का हिसाब (UPI Transaction History) रखना मुश्किल हो जाता है। हर एप खोलकर हिस्ट्री देखना भी काफी समय लेता है।
एक जगह मिल जाएगी पूरी पेमेंट डिटेल
अगर आप भी कई UPI ऐप इस्तेमाल करते हैं तो एक आसान तरीके से अलग-अलग ऐप से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी (UPI Transaction History) एक जगह देख सकते हैं। इसके लिए NPCI की UPI सर्विस की मदद ली जा सकती है। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया को मोबाइल से घर बैठे पूरा किया जा सकता है।
Paytm से ऐसे शुरू करें प्रोसेस
सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। इसके बाद UPI & Payment Settings में जाएं और नीचे स्क्रॉल करके UPI Help पर टैप करें। यहां से संबंधित NPCI पेज ब्राउजर में खुलेगा। अब अपनी UPI ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा पूरा करें। इसके बाद मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
बैंक डिटेल वेरिफाई करके देखें हिस्ट्री
वेरिफिकेशन के बाद Transaction History का विकल्प चुनें। अब अपने बैंक अकाउंट के आखिरी चार अंक दर्ज करें और जानकारी (UPI Transaction History) वेरिफाई करें। इसके बाद Continue पर टैप करें। प्रक्रिया पूरी होते ही अलग-अलग UPI ऐप्स से किए गए पेमेंट्स की उपलब्ध जानकारी एक ही जगह देखी जा सकती है। इससे हर महीने खर्चों का हिसाब रखना काफी आसान हो जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी
- IBPS Clerk Recruitment 2026: IBPS में क्लर्क के 11,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
- Vijay Sharma’s statement on Open Jail: छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 12 ओपन जेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- जल्द पूरा कर लिया जाएगा निर्माण कार्य, जानें किन कैदियों को मिलेगा प्रवेश?

Facebook


