(iPhone Call End Tips/ Image Credit: Pexels)
iPhone Tips: कई iPhone यूजर्स हैरान हो जाते हैं जब फोन लॉक रहने पर कॉल आती है और स्क्रीन पर लाल ‘कॉल काटे’ बटन नजर नहीं आता। पहली बार में यह कमी या गलती लग सकती है, लेकिन इसके पीछे सोच-समझकर बनाई गई डिजाइन रणनीति छिपी है।
जब iPhone अनलॉक होता है, तब यूजर स्क्रीन के साथ सीधे इंटरैक्ट कर रहा होता है। ऐसे में कॉल आने पर हरा (रिसीव) और लाल (कॉल काटें) दोनों बटन साफ तौर पर दिखाई देता है। इससे व्यक्ति तुरंत फैसला ले सकता है कि कॉल उठानी है या नहीं। यानी अनलॉक स्थिति में पूरा कंट्रोल यूजर के हाथ में रहता है।
लेकिन जब फोन लॉक होता है, तब वह अक्सर जेब, बैग या टेबल पर रखा होता है। अगर उसी समय स्क्रीन पर सीधे कॉल काटने या उठाने का बटन दिया जाए, तो हल्के टच से कॉल गलती से रिसीव या डिस्कनेक्ट हो सकती है। इसी से बचाने के लिए लॉक स्क्रीन पर ‘स्लाइड करके रिसीव’ करने का ऑप्शन दिया जाता है। इससे अनजाने में होने वाली गलतियों की संभावना बेहद कम हो जाती है।
यह फीचर दिखाता है कि Apple यूजर एक्सपीरियंस और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। कंपनी चाहती है कि फोन जेब में रहते हुए खुद से कोई गलत एक्शन न करे। यानी जो चीज हमें पहले अजीब लगती है, वह दरअसल सुरक्षा का हिस्सा है।
अगर iPhone लॉक है और कॉल आ रही है, तो साइड में मौजूद पावर बटन एक बार दबाने से कॉल साइलेंट हो जाती है। उसी बटन को दो बार दबाने पर कॉल सीधे कट जाती है। यानी कॉल काटने का विकल्प मौजूद है, बस उसका तरीका थोड़ा अलग है।