PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट के बादशाह की एंट्री अब बाजार में! UPI के बाद PhonePe ला रहा है अपना धमाकेदार IPO

PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe को SEBI से आईपीओ की मंजूरी मिल गई है। कंपनी लगभग 12,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूरी तरह OFS आधारित पब्लिक इश्यू लाएगी। यूपीआई प्लेटफॉर्म से शुरुआत करने वाली PhonePe अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है।

PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट के बादशाह की एंट्री अब बाजार में! UPI के बाद PhonePe ला रहा है अपना धमाकेदार IPO

(PhonePe IPO News/ Image Credit: PhonePe)

Modified Date: February 25, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: February 25, 2026 2:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • PhonePe को SEBI से IPO की मंजूरी मिल चुकी है।
  • इश्यू पूरी तरह OFS पर आधारित रहेगा।
  • करीब ₹12,000 करोड़ जुटाने की योजना।

नई दिल्ली: PhonePe IPO News भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe अब अपना IPO लाने जा रही है। वॉलमार्ट ग्रुप की यह पहली भारतीय कंपनी होगी जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी। कंपनी लगभग 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसे सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित होगा। यानी इस आईपीओ से जुटाई गई राशि कंपनी को नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा निवेशक और प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

UPI से शुरू हुआ सफर

PhonePe ने करीब दस साल पहले एक छोटे UPI प्लेटफॉर्म के रूप में शुरुआत की थी। धीरे-धीरे यह भारत के सबसे बड़े फिनटेक प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो गया। आज इसके 65 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और 4.7 करोड़ से ज्यादा व्यापारी इससे जुड़े हुए हैं। बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों और गांवों तक इसका विशाल नेटवर्क फैला हुआ है।

रोजमर्रा की जरूरतों से बढ़ी पहचान

PhonePe ने शुरुआत में मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल और डीटीएच भुगतान जैसी आम जरूरतों को आसान बनाया। तेज और सरल भुगतान सुविधा ने लोगों का भरोसा जीता। इसके बाद कंपनी ने लोन, बीमा और निवेश जैसी सेवाएं भी शुरू कर दीं। आज यूजर्स डिजिटल गोल्ड, गोल्ड SIP और सिल्वर ETF में निवेश कर सकते हैं। साथ ही मोटर, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है।

छोटे व्यापारियों का मजबूत साथी

PhonePe ने छोटे दुकानदारों को भी डिजिटल भुगतान के साथ जोड़ा। कंपनी के SmartSpeaker और SmartPOD जैसे डिवाइस की मदद से व्यापारी UPI और कार्ड पेमेंट आसानी से स्वीकार कर सकते हैं। पेपरलेस लोन, तुरंत पेमेंट सेटलमेंट और आसान अकाउंट मैनेजमेंट ने छोटे कारोबारियों का काम सरल कर दिया है।

10 साल बाद नया कदम

करीब एक दशक में PhonePe केवल पेमेंट ऐप नहीं रहा, बल्कि लोगों की कमाई, खर्च और निवेश का हिस्सा बन गया है। अब आईपीओ के जरिए कंपनी अपनी नई पहचान बनाने जा रही है। इसका यह सफर दिखाता है कि जब फोकस आम लोगों और छोटे कारोबारियों की जरूरतों पर हो, तो सफलता खुद-ब-खुद मिलती है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।