JioHotstar Mail Server Hacked: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच सक्रिय हुए पाकिस्तानी हैकर्स, इंडिया के इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को बनाया निशाना
JioHotstar Mail Server Hacked: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच सक्रिय हुए पाकिस्तानी हैकर्स, इंडिया के इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को बनाया निशाना

JioHotstar Mail Server Hacked/ Image Credit: pexels
- जियो हॉटस्टार का मेल सर्वर पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक किया
- प्लेटफॉर्म के डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम पर असर पड़ा
- कंपनी के सर्वर को फिर से बहाल करने का प्रयास जारी
JioHotstar Mail Server Hacked: नई दिल्ली। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारतीय सेना ने 6 और 7 मई के दरमियान पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए नेस्तनाबूद कर दिया है। ये हमले रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। एयर स्ट्राइक में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है कि, जियो हॉटस्टार का मेल सर्वर पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया है।
Read More: Rajnath Singh on Air Strike: 'हमने हनुमान जी के आदर्शों का पालन किया'... पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बड़ा बयान
जियो हॉटस्टार पर साइबर हमला
इस हमले में उन्होंने कंपनी के मेल सर्वर को हैक कर लिया, जिससे प्लेटफॉर्म के डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम पर असर पड़ा है। फिलहाल, कंपनी के सर्वर को फिर से बहाल करने का प्रयास जारी है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देशभर में साइबर सुरक्षा पर सख्ती बढ़ा दी है। फिलहाल साइबर हमले को लेकर संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर है। 'ऑपरेशन सिंदूर' और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने साइबर हमलों को पहले से अधिक गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
सरकारी और संवेदनशील वेबसाइटों निशाना बनाने की फिराक में पाकिस्तानी हैकर
रिपोर्ट के मुताबिक, कई पाकिस्तानी हैकर समूह भारत की सरकारी और संवेदनशील वेबसाइटों को निशाना बनाने के फिराक में हैं। JioHotstar पर हुआ यह हमला उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। सरकारी एजेंसियां अब सेना से जुड़े संस्थानों, रक्षा वेबसाइटों और मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा पर खास नजर बनाए हुए हैं।
Read More: Pakistani Actors On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तानी स्टार्स, पोस्ट कर कही ये बात
इन वेबसाइटस्ट को भी हैक करने की हुई कोशिश
बता दें कि, JioHotstar से पहले पाकिस्तानी हैकर समूह 'टीम इनसेन पीके' ने हाल ही में आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL), आर्मी पब्लिक स्कूल और सेना से जुड़े थिंक टैंकों की वेबसाइटों को हैक करने की कोशिश की थी। इसके बाद सरकार ने सभी सरकारी और निजी संस्थानों को साइबर हमले से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की सख्त सलाह दी थी। ऐसे में लोगों से अपील है की साइबर हमलों से बचने के लिए अज्ञात लिंक, ईमेल या अटैचमेंट पर क्लिक न करें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर चालू रखें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पाकिस्तानी हैकर्स ने जियो हॉटस्टार के मेल सर्वर को हैक किया है, जिससे कंपनी के डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम पर असर पड़ा है।
Web Title: JioHotstar Mail Server Hacked by Pakistani hackers
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm