Meta One Subscription Launched: अब अलग-अलग सब्सक्रिप्शन की झंझट खत्म! Meta One भारत में लॉन्च, एक ही प्लान में मिलेंगे WhatsApp से Instagram तक के कई प्रीमियम फीचर्स
Meta One Subscription Launched: मेटा ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Meta One सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। यह ऑल इन वन प्लान WhatsApp Plus, Instagram Plus और Facebook Plus की सुविधाओं को एक साथ जोड़ता है। यानी यूजर्स को तीनों प्लेटफॉर्म के प्रीमियम फीचर्स एक ही सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे।
(Meta One Subscription Launched/ Image Credit: Screengrab)
- Meta One लॉन्च: WhatsApp, Instagram और Facebook के फायदे एक प्लान में।
- Core प्लान: ₹549 प्रति माह से शुरू।
- Premium प्लान: ₹1,960 प्रति माह।
नई दिल्ली: Meta One Subscription Launched: मेटा ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Meta One नाम से नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च (Meta One Subscription Launched) किया है। इसका उद्देश्य WhatsApp Plus, Instagram Plus और Facebook Plus के फायदे एक ही प्लान में देना है। कंपनी ने अलग-अलग जरूरतो के हिसाब से यूजर्स के लिए Core और Premium प्लान पेश किए हैं। वहीं बिजनेस और कंटेट क्रिएटर्स के लिए Essential, Advanced, Expert और Max बंडल उपलब्ध है।
भारत में कितनी है कीमत?
भारत में Meta One Core प्लान की कीमत 549 रुपये प्रति महीने रखी गई है। Premium प्लान के लिए हर महीने 1,960 रुपये देने होंगे। बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए Essential बंडल की शुरुआत 639 रुपये से होती है, जबकि Advanced प्लान 2,099 रुपये प्रति महीने का है। Expert और Max बंडल की कीमत क्रमशः 6,399 रुपये और 20,990 रुपये प्रति माह है।
Core और Premium में क्या मिलेगा?
Meta One Core में Instagram स्टोरीज को नए अंदाज में बदलने, वॉयस इफेक्ट्स और दूसरे क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Instagram, Facebook और WhatsApp पर Meta AI के जरिए इमेज और वीडियो बनाने की ज्यादा लिमिट मिलती है। Premium प्लान में Meta AI से जुड़े फीचर्स के लिए इससे भी ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट मिलती है।
बिजनेस यूजर्स के लिए Essential और Advanced
Essential बंडल खासतौर पर बिजनेस (Meta One Subscription Launched) यूजर्स के लिए है। इसमें मैनेजमेंट टूल्स और WhatsApp पर Meta Business Agent का ज्यादा एक्सेस मिलता है जो ग्राहकों के सवालों का जवाब देने में मदद करता है। वेरिफिकेशन के बाद वेरिफाइड बैज, WhatsApp Business पर वेरिफाइड चैनल और इम्परसनेशन प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। Advanced प्लान में प्रोफेशनल पब्लिशिंग टूल्स और अतिरिक्त एनालिटिक्स शामिल हैं।
Expert और Max में एडवांस्ड सुविधाएं
Advanced बंडल में 30 दिन पहले तक स्टोरी शेड्यूल करने, पोस्ट और रील्स में लिंक जोड़ने, एक्सपोर्टेबल एनालिटिक्स और ऑडियंस इनसाइट्स (Meta One Subscription Launched) जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं Expert और Max बंडल में Meta Business Agent की ज्यादा एडवांस्ड क्षमताएं उपलब्ध हैं। इस तरह Meta One अलग-अलग तरह के यूजर्स के लिए एक ही सब्सक्रिप्शन के जरिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jio Canva Pro Offer: Jio का धांसू ऑफर! 4,000 रुपये वाला Canva Pro अब फ्री में, जानिए किन-किन रिचार्ज पर मिलेगा फायदा
- Today Live Breaking News and Updates 16 September 2026: झीरम घाटी केस में 10 आरोपी को मृत्युदंड की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
- Jhiram Naxal Case Death Sentence: झीरम नक्सल कांड में सजा का ऐलान, 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Facebook


