MP TET Exam 2026 Latest Updates: मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद TET परीक्षा पर फिर फंसा पेंच, ESB ने ऑफलाइन एग्जाम कराने से किया इनकार, जानें अब क्या होगा
MP TET Exam 2026 Latest Updates: मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद TET परीक्षा पर फिर फंसा पेंच, ESB ने ऑफलाइन एग्जाम कराने से किया इनकार, जानें अब क्या होगा
- ESB ने ऑफलाइन TET परीक्षा कराने से इनकार किया
- अब ऑफलाइन परीक्षा के लिए नई एजेंसी का चयन होगा
- TET आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 18 सितंबर हुई
भोपाल। MP TET Exam 2026 Latest Updates: मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET (MP TET Exam 2026) को लेकर एक बार फिर पेंच फंस गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav TET Announcement) ने शिक्षक दिवस पर TET की ऑफलाइन परीक्षा (MP TET Offline Exam 2026) कराने का ऐलान किया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा कराने के लिए कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB को प्रस्ताव भेजा था। अब ESB ने (ESB TET Exam) परीक्षा कराने से इंकार कर दिया है।
18 सितंबर तक बढ़ी ऑनलाइन आवेदन की तारीख (MP TET Application Last Date)
मंडल ने शिक्षा विभाग को भेजे जवाब में कहा है कि वह पिछले 7 सालों से ऑनलाइन परीक्षा करा रहा है और ऑफलाइन परीक्षा की व्यवस्था बंद की जा चुकी है। ESB ने साफ किया है कि अगर ऑफलाइन परीक्षा करानी है तो इसके लिए किसी दूसरी एजेंसी का चयन किया जाए। ऐसे में अब नई एजेंसी के जरिए परीक्षा कराने की तैयारी करनी होगी। वहीं, TET के ऑनलाइन आवेदन की तारीख ESB ने बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है।
MP TET Exam 2026 Latest Updates मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद ऑफलाइन परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी थी, लेकिन ESB के जवाब से अब परीक्षा की व्यवस्था और एजेंसी को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें
- PM Modi Mumbai Visit: यहां पीएम मोदी की रैली से पहले बड़ी साजिश नाकाम, PMO की फर्जी ID और बंदूक के साथ इतने संदिग्ध गिरफ्तार, आखिर क्या था उनका मकसद?
- Raipur Central Jail Ganesh Idol: जेल में बंदियों ने तैयार की विशेष गणेश प्रतिमाएं, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश, जानें इन मूर्तियों की खासियत
- UP Textiles Conclave 2026: सीएम योगी ने यूपी टेक्सटाइल्स का किया उद्घाटन, बुनकरों के लिए सरकार ने लाई ये नई योजना

Facebook


