Old UPI ID Risk: UPI यूजर्स सावधान! एक छोटी सी गलती और मिनटों में साफ हो जाएगा बैंक बैलेंस, जानिए कैसे बचें इस बड़े खतरे से

Ads

Old UPI ID Risk: अगर पुरानी UPI ID को बंद किए बिना नई UPI ID बनाते हैं तो यह बड़ा जोखिम भरा हो सकता है। पुराानी और एक्टिव दोनों आईडी के चलते आपके बैंक अकाउंट में फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हैकर्स या स्कैमर्स पैसे चुराने की कोशिश कर सकता है।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 04:31 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 04:31 PM IST

(Old UPI ID Risk/ Image Credit: Paytm)

HIGHLIGHTS
  • ऐप डिलीट करने से UPI ID बंद नहीं होती
  • पुरानी ID एक्टिव रखना हो सकता है जोखिम भरा
  • सिम स्वैप से फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है

Old UPI ID Risk: देश में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ रहा है और इसमें सबसे बड़ा हिस्सा UPI पेमेंट का है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े स्टोर तक हर जगह लोग UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह तरीका आसान और सुरक्षित माना जाता है। लेकिन जरा सी लापरवाही आपके पैसे के लिए खतरा बन सकता है। खासकर जब लोग पुरानी UPI ID को बंद किए बिना नई ID बना लेते हैं।

पुरानी UPI ID को डिएक्टिवेट करना जरूरी

कई लोग फोन बदलने या ऐप हटाने के बाद सोचते हैं कि UPI ID भी खुद ही बंद हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं होता। UPI से जुड़ी UPI ID, बैंक अकाउंट लिंक, UPI Lite और ऑटो-पे मैंडेट तब तक एक्टिव रहते हैं जब तक उन्हें मैन्युअली बंद न किया जाए। इसलिए नई ID बनाने से पहले पुरानी ID को डिएक्टिवेट करना बहुत जरूरी है।

पुरानी ID से कैसे बढ़ सकता है खतरा

अगर आपकी पुरानी UPI ID किसी ऐसे मोबाइल नंबर से जुड़ी है जो बाद में किसी और को मिल जाता है तो जोखिम बढ़ सकता है। कंपनियां कुछ समय बाद इनएक्टिव नंबर दूसरे यूजर्स को दे देती हैं। ऐसे में नए यूजर को बैंक अलर्ट और नोटिफिकेशन मिल सकते हैं। अगर नंबर किसी स्कैमर के हाथ लग जाए तो सिम-स्वैप जैसे फ्रॉड के जरिए अकाउंट तक पहुंचने का खतरा रहता है।

अकाउंट सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां

अगर आप फोन बदल रहे हैं या ऐप अनइंस्टॉल कर रहे हैं तो पहले अपनी UPI ID को डिएक्टिवेट करें। साथ ही बैंक अकाउंट से UPI लिंक हटाएं और सभी ऑटो-पे मैंडेट बंद करें। मोबाइल नंबर बदलने पर बैंक में नया नंबर अपडेट करना जरूरी है। अपनी सभी UPI IDs की जानकारी आप बैंकिंग ऐप या NPCI की वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं। ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या ऐप डिलीट करने से UPI ID अपने आप बंद हो जाती है?

नहीं, ऐप डिलीट करने से UPI ID और बैंक लिंक एक्टिव रहते हैं।

पुरानी UPI ID बंद करना क्यों जरूरी है?

ताकि किसी भी तरह के फ्रॉड या गलत एक्सेस से बचा जा सके।

क्या पुरानी UPI ID से पैसा चोरी हो सकता है?

अगर नंबर किसी और को मिल जाए या स्कैम हो जाए तो खतरा बढ़ सकता है।

UPI ID कैसे डिएक्टिवेट करें?

बैंकिंग ऐप या UPI ऐप में जाकर मैन्युअली ID, लिंक और मैंडेट हटाने होते हैं।