Best Mileage Cars: जेब पर पड़ रहा फ्यूल का भारी असर! अब कौन सी माइलेज कार होगी आपकी परफेक्ट चॉइस? जानिए पूरी डिटेल
Best Mileage Cars: भारतीय ऑटो बाजार में ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। मिडिल क्लास परिवार कार खरीदते समय सबसे पहले माइलेज और चलाने की लागत पर ध्यान दे रहे हैं। कम खर्च और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी अब सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है।
(Best Mileage Cars/ Image Credit: Maruti Suzuki)
- हाई माइलेज कारों की मांग तेजी से बढ़ी
- CNG कारें सबसे ज्यादा किफायती विकल्प बन रहीं
- Maruti Celerio देती है सबसे ज्यादा माइलेज
नई दिल्ली: Best Mileage Cars: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के बजट पर प्रभाव डाला है। हर महीने ईंधन पर खर्च बढ़ने के कारण अब लोग ऐसी कारें खरीदना पसंद कर रहे हैं जो कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सकें। इसी वजह से भारतीय बाजार में हाई माइलेज कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर मिडिल क्लास परिवार कार खरीदते समय माइलेज और रनिंग कॉस्ट को सबसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं।
Maruti Suzuki Celerio बनी सबसे किफायती विकल्प
हाई माइलेज कारों की लिस्ट में Maruti Suzuki Celerio को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 26 kmpl तक का माइलेज देता है। जबकि CNG मॉडल करीब 34 km/kg तक चल सकता है। यह कार छोटी फैमिली और रोजाना शहर में इस्तेमाल के लिए किफायती मानी जाती है। इसकी मेंटेनेंस कम है और सर्विस नेटवर्क भी देशभर में आसानी से उपलब्ध है।
WagonR, Swift और Dzire भी हैं लोकप्रिय विकल्प
Maruti Suzuki WagonR भी भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद और लोकप्रिय कार है। इसका पेट्रोल वेरिएंट करीब 25 kmpl और CNG मॉडल लगभग 34 km/kg तक माइलेज देता है। वहीं Maruti Suzuki Swift लगभग 25 kmpl का माइलेज देती है। इसके अलावा Maruti Suzuki Dzire का CNG मॉडल 33 km/kg से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है और यह फैमिली व टैक्सी दोनों सेगमेंट में काफी पसंद की जाती है।
CNG कारों की बढ़ती लोकप्रियता
आज के समय में सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि इनकी रनिंग कॉस्ट काफी कम होती है। जहां पेट्रोल कार चलाने में प्रति किलोमीटर 6 से 8 रुपये तक खर्च आता है। वहीं CNG कारें लगभग 3 से 4 रुपये प्रति किलोमीटर में चल जाती हैं। इसी वजह से अब हर चार में से एक नई कार CNG विकल्प के साथ खरीदी जा रही है।
Hyundai और Tata की कारें भी मजबूत विकल्प
Hyundai Grand i10 Nios के सीएनजी वेरिएंट बेहतर फीचर्स और आराम के लिए पसंद किए जाते हैं। वहीं Tata Tiago और Tata Altroz मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा के लिए जानी जाती हैं। ये कारें भी अच्छी माइलेज और किफायती रनिंग कॉस्ट के कारण लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bonus Share News: निवेशकों पर होने वाली है पैसों की बारिश? LIC समेत ये कंपनियां देंगी एक्स-बोनस का फायदा, क्या आपका पैसा भी लगा है इनमें?
- Jio Special Offer Plan: जियो यूजर्स को मई 2027 तक नहीं कराना होगा रिचार्ज! हर रोज 2.5GB डेटा के साथ फ्री कॉलिंग भी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत
- Twisha Sharma Antim Sanskar : आज शाम 5 बजे उठेगी त्विषा की अर्थी! टूटे माता-पिता ने समाज, वकीलों और पत्रकारों से की ये भावुक अपील

Facebook


