Jio vs Airtel Recharge Plan: 1 रुपये बचाने के चक्कर में कहीं फायदे न गंवा दें! Jio vs Airtel में कौन देता है ज्यादा वैल्यू, जानिए आपके लिए कौन-सा है बेस्ट?
Jio vs Airtel Recharge Plan: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए करीब-करीब एक जैसी कीमत वाले प्रीपेड प्लान पेश किया है। जियो का पैक 450 रुपये का है। वहीं एयरटेल का प्लान 449 रुपये में आता है। दोनों की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का फर्क है।
(Jio vs Airtel Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)
- सिर्फ ₹1 का कीमत में अंतर
- Jio में 36 दिन की वैलिडिटी
- Airtel में रोज 4GB डेटा
Jio vs Airtel Recharge Plan: Reliance Jio और Bharti Airtel के पास लगभग एक की कीमत वाले (Jio vs Airtel Recharge Plan) दो प्रीपेड प्लान है। जियो का प्लान 450 रुपये का है जबकि एयरटेल 449 रुपये में अपना पैक दे रहा है। दोनों की कीमत में 1 रुपये का मामूली अंतर है। लेकिन फायदे और वैलिडिटी में काफी अलग है। सबसे खास बात यह है कि दोनों प्लान कम अवधि के यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
Jio के 450 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
Jio के 450 रुपये वाले प्लान (Jio vs Airtel Recharge Plan) की वैलिडिटी 36 दिनों की है। इसमें रोज 2GB डेटा यानी कुल 72GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। प्लान में JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है। साथ ही Google AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है।
Airtel के 449 रुपये वाले प्लान के फायदे
Airtel का 449 रुपये वाला पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 4GB डेटा के साथ 5G डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि, 5G डेटा पर 30 दिनों में 300GB की FUP लिमिट लागू है। इसके साथ Google One, Apple Music, SonyLIV और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। यूजर्स को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium भी मुफ्त दिया जाता है।
किसके लिए कौन-सा प्लान बेहतर?
दोनों प्लान अपने-अपने हिसाब (Jio vs Airtel Recharge Plan) से फायदेमंद हैं। अगर आपकी प्राथमिकता रोजाना ज्यादा 4G डेटा है तो Airtel का 449 रुपये वाला पैक बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, ज्यादा वैलिडिटी, 5G सुविधा और Google AI Pro जैसे फायदे चाहिए तो Jio का 450 रुपये वाला प्लान ज्यादा आकर्षक नजर आता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Reliance Jio IPO: आईपीओ की दुनिया में Jio मचाएगी धमाल! अंबानी की कंपनी का मेगा प्लान तैयार, क्या टूटेगा देश के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड?
- Shahdol School Student Viral Video: पढ़ने गए थे स्कूल, बन गए सफाईकर्मी! बारिश में बच्चों से कराया ऐसा काम, VIDEO सामने आते ही मचा बवाल
- Pension Amount Credited in Bank Account: खुशखबरी!.. खातों में आया पेंशन का पैसा.. करीब 10 लाख हितग्राहियों को भेजा गया 147.05 करोड़ रुपये

Facebook


