Check SIMs in Your Name: आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा SIM? घर बैठे मिनटों में करें पता, फर्जी हो तो ऐसे कराएं बंद
Check SIMs in Your Name: सिर्फ 2 मिनट में Sanchar Saathi से अपने नाम पर चल रहे सभी SIM कार्ड की सूची देख सकते हैं। अनजान या बेकार नंबर तुरंत बंद भी करा सकते हैं। साथ ही 9 SIM के बाद नया नंबर लेने से जुड़े नए नियम और जरूरी जानकारी भी यहां जान सकते हैं।
(Check SIMs in Your Name/ Image Credit: Pexels)
- 9 SIM के बाद 10वां नंबर नहीं मिलेगा।
- Sanchar Saathi पर पूरी लिस्ट देखें।
- OTP से आसानी से वेरिफिकेशन करें।
Check SIMs in Your Name: अगर आप मोबाइल इस्तेमाल करते हैं तो यह जानना जरूरी है कि आपके नाम पर कितने SIM कार्ड (Check SIMs in Your Name) एक्टिव है। हो सकता है कि आप अभी केवल 2-3 नंबर चला रहे हों लेकिन आपके नाम पर कोई पुराना या अनजान नंबर भी दर्ज हो। DoT के नए नियम के अनुसार, जिन लोगों के नाम पर पहले से 9 मोबाइल कनेक्शन हैं, उन्हें 10वां नंबर जारी नहीं किया जाएगा। यह नियम 24 अगस्त 2026 से लागू होने की बात कही गई है।
Sanchar Saathi से पूरी लिस्ट देखें
अपने नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन हैं यह जानने के लिए Sanchar Saathi की वेबसाइट का इस्तेमाल (Check SIMs in Your Name) किया जा सकता है। वेबसाइट खोलने के बाद ‘Know Mobile Connections in Your Name’ विकल्प चुनें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, कैप्चा दर्ज करें और आगे बढ़ें। आपके नंबर पर OTP आएगा। OTP डालकर पहचान सत्यापित करने के बाद आपके नाम पर दर्ज मोबाइल कनेक्शनों की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अनजान नंबर दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें
लिस्ट में अगर कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने कभी इस्तेमाल नहीं किया या अब उसकी जरूरत नहीं है तो उसे नजरअंदाज न करें। संबंधित नंबर के सामने ‘This is not my number’ या ‘Not required’ विकल्प चुना जा सकता है। इसके बाद Report करने की प्रक्रिया पूरी करें। आपकी शिकायत संबंधित टेलीकॉम कंपनी तक पहुंचाई जाएगी और जांच के बाद नंबर को बंद या डिस्कनेक्ट करने की कार्रवाई की जा सकती है।
मोबाइल नंबर की जानकारी रखना क्यों जरूरी है?
आज मोबाइल नंबर केवल कॉल और इंटरनेट के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता। बैंकिंग, UPI, OTP, सोशल मीडिया और कई सरकारी सेवाओं में भी मोबाइल नंबर जुड़ा रहता है। इसलिए आपके नाम पर कोई अनजान SIM एक्टिव है तो उससे परेशानी या गलत इस्तेमाल का जोखिम हो सकता है। समय-समय पर अपने नाम पर दर्ज नंबरों की जांच करना एक अच्छा सुरक्षा कदम है।
दो मिनट में कर लें जरूरी जांच
Sanchar Saathi की मदद से मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी (Check SIMs in Your Name) देखना आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर सभी नंबर आपके हैं और आप उनका इस्तेमाल कर रहे हैं तो किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। लेकिन कोई अनजान या बेकार नंबर मिले, तो उसे रिपोर्ट करना बेहतर है। इससे आपके नाम पर दर्ज मोबाइल कनेक्शनों पर नजर बनी रहती है और गलत इस्तेमाल की आशंका कम हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder To PNG: अब इन लोगों को नए कनेक्शन पर फ्री में दिया जाएगा 200 क्यूबिक मीटर एक्स्ट्रा गैस और कम दाम पर भी मिलेगा ये रसोई गैस!
- School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
- SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम

Facebook


