(Whatsapp Passkey Feature/ Image Credit: Pixabay)
Whatsapp Passkey Feature: WhatsApp ने अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए Passkey नाम का नया लॉगिन फीचर शुरू किया है। इस फीचर की मदद से अब बार-बार OTP डालने की जरूरत नहीं पड़ती। यूजर सीधे अपने फोन के फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या स्क्रीन लॉक पिन से लॉगिन कर सकते हैं। इससे लॉगिन प्रक्रिया पहले से बेहतर और आसान हो गई है।
Passkey सिस्टम में किसी भी तरह का SMS या कोड नहीं आता। जब यूजर लॉगिन करता है तो सिस्टम उसके फोन के अंदर मौजूद सिक्योरिटी लॉक का उपयोग करके पहचान की पुष्टि करता है। यानी आपका फोन ही आपकी पहचान बन जाता है। इससे पासवर्ड या OTP याद रखने या डालने की झंझट खत्म हो जाती है और लॉगिन बिना रुकावट के पूरा हो जाता है।
OTP (वन टाइम पासवर्ड) एक कोड होता है जो SMS के जरिए यूजर के मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। इसे मैन्युअली ऐप में डालना पड़ता है और यह कुछ समय बाद एक्सपायर हो जाता है। वहीं Passkey में किसी कोड की जरूरत नहीं होती। इसमें यूजर सिर्फ बायोमेट्रिक या डिवाइस लॉक का इस्तेमाल करके सीधे ऐप में लॉगिन कर सकता है। जिससे प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है।
सुरक्षा के मामले में Passkey को OTP से ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। OTP को कई बार हैकर्स फिशिंग या सिम स्वैप जैसी तकनीकों से चुरा सकते हैं। लेकिन Passkey में फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसी बायोमेट्रिक डिटेल्स का इस्तेमाल होता है, जिसे कॉपी करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए यह फीचर ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
अगर आपका डिवाइस Passkey सपोर्ट करता है तो यह OTP से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह न सिर्फ तेज और आसान है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर है। हालांकि OTP अभी भी जरूरी है, खासकर तब जब नया फोन या डिवाइस इस्तेमाल किया जाता है या अकाउंट रिकवरी करनी होती है। कुल मिलाकर Passkey यूजर एक्सपीरियंस को ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें: