ठाणे में ट्रैवल एजेंट ने पूर्व नौसैनिक और परिजनों से 17.7 लाख रुपये की धोखाधड़ी की
ठाणे में ट्रैवल एजेंट ने पूर्व नौसैनिक और परिजनों से 17.7 लाख रुपये की धोखाधड़ी की
ठाणे, 14 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ जापान की यात्रा कराने के बहाने 84 वर्षीय सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी और उनके परिवार से 17.77 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अरुण रघुनाथ चित्रे ने बताया कि उनके दामाद की मुलाकात आरोपी से जुलाई 2024 में एक पारिवारिक समारोह में हुई थी। चित्रे ने कहा कि ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले आरोपी ने यह दावा किया था कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं का आयोजन कराता है।
वागले एस्टेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चित्रे और उनके परिवार के कई सदस्यों ने मिलकर 20 दिसंबर, 2024 से 10 जनवरी, 2026 के बीच आरोपी को कुल 17,77,170 रुपये का भुगतान किया था। हालांकि, भुगतान के बावजूद न तो जापान की यात्रा कराई गई और न ही आरोपी ने पैसे वापस किए।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत और बाद की जांच के आधार पर, आरोपी के खिलाफ 10 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: ठाणे में ट्रैवल एजेंट ने पूर्व नौसैनिक और परिजनों से 17.7 लाख रुपये की धोखाधड़ी की
THANE
और भी पढ़ें ›अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pmमुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी
30 Sept 2026 | 7:20 pm