Gwalior Truck Car Accident: हाईवे पर मौत का खेल! ट्रक में फंसी कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा ड्राइवर, अंदर थे SAF अधिकारी-VIDEO देख कांप उठेंगे आप
Gwalior Truck Car Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा–ग्वालियर हाईवे पर एक बेहद डरावनी सड़क घटना सामने आई है, जिसने राहगीरों को भी सन्न कर दिया। टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रही नेक्सॉन कार (MP07-ZG-9779) को जोरदार टक्कर मार दी।
dabra accident/ image source: arvindchotia x handle
- ट्रक ने कार को घसीटा
- डेढ़ किलोमीटर तक भयावह हादसा
- कार में SAF अधिकारी सवार
Gwalior Truck Car Accident: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा–ग्वालियर हाईवे पर एक बेहद डरावनी सड़क घटना सामने आई है, जिसने राहगीरों को भी सन्न कर दिया। टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रही नेक्सॉन कार (MP07-ZG-9779) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ट्रक चालक ने वाहन रोकने की बजाय कार को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा।
Dabra Truck Car Accident: एसएएफ के एक अधिकारी समेत कुल तीन लोग सवार
बताया गया कि कार में एसएएफ के एक अधिकारी समेत कुल तीन लोग सवार थे, जो ओरछा से अपनी बटालियन लौट रहे थे। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार ट्रक के साथ घिसटती रही, जिससे सड़क पर चिंगारियां और धातु के टकराने की आवाजें गूंजती रहीं। इस दौरान कार में बैठे लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे और बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका।
Dabra Truck Drags Car: प्रत्यक्षदर्शियों ने बयाया डरा देने वाला मंजर
प्रत्यक्षदर्शी सेबू गुर्जर ने बताया कि उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से ट्रक का पीछा किया और लगातार शोर मचाकर चालक को रुकने के लिए कहा, पर वह अनदेखा करता रहा। अन्य राहगीरों ने भी ट्रक को रोकने का प्रयास किया। कार में सवार लोग भी ट्रक पर हाथ मारते हुए “ट्रक रोक दो” की गुहार लगाते दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ट्रक चालक वाहन को लहराते हुए चला रहा था और अंत में सड़क किनारे एक खंती की ओर ले जाकर कार को झटका देकर अलग कर दिया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर लोगों ने उसे बिलौआ क्षेत्र में पकड़ लिया और आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। आश्चर्यजनक रूप से इतनी गंभीर घटना के बावजूद कार में बैठे तीनों लोग सुरक्षित बच गए।
यह भी पढ़ें
- नहीं रहे सुप्रीम लीडर खामेनेई! बेटी-दामाद की भी मौत, डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा, अमेरिका और इजरायल के हमले में अब तक 200 लोगों की मौत
- होली पर बस चलेंगी या नहीं…बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हुई या नहीं? कल देर रात सीएम से की थी मुलाकात, जानिए क्या हुआ फैसला
- एयरस्ट्राइक में ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर्स ढेर, IDF का बड़ा दावा! IRGC कमांडर समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए

Facebook


